Get App

WhatsApp Group से शुरू किये कारोबार में Google ने लगाया पैसा, ये है Dunzo के ओनर कबीर बिस्वास की कहानी

एक आइडिया में लाइफ बदलने की ताकत होती है। Dunzo’s के हेड कबीर बिस्वास ने एक मामूली व्हाट्सएप ग्रुप से अपना स्थानीय डिलीवरी बिजनेस शुरू किया, जो अब बहुत बड़ा हो गया है। 1984 में जन्मे कबीर ने 19 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2023 पर 6:20 PM
WhatsApp Group से शुरू किये कारोबार में Google ने लगाया पैसा, ये है Dunzo के ओनर कबीर बिस्वास की कहानी
Dunzo’s के हेड कबीर बिस्वास ने एक मामूली व्हाट्सएप ग्रुप से अपना स्थानीय डिलीवरी बिजनेस शुरू किया।

एक आइडिया में लाइफ बदलने की ताकत होती है। Dunzo’s के हेड कबीर बिस्वास ने एक मामूली व्हाट्सएप ग्रुप से अपना स्थानीय डिलीवरी बिजनेस शुरू किया, जो अब बहुत बड़ा हो गया है। 1984 में जन्मे कबीर ने 19 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय (2000-2004) में कंप्यूटर में इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएश किया और बाद में नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA की डिग्री ली।

एयरटेल के साथ की करियर की शुरआत

कबीर ने एमबीए के बाद 2007 में ग्रामीण एनपीडी के रूप में भारती एयरटेल लिमिटेड में काम शुरू किया। 2 साल के अंदर उन्हें सोशल, कम्यूनिटी और लोकेशन बेस्ड सर्विस के लिए प्रमोट कर दिया गया। वह वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड में चले गए और अक्टूबर 2010 से लगभग तीन महीने तक प्रोडक्ट डेवलपमेंट का काम किया। इस नौकरी के बाद कबीर ने Y2CF डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्ट सेगमेंट में काम किया। वहां, उन्होंने हॉपर की शुरुआत की जिसे बाद में 2014 में हाइक ने ले लिया। इन सभी अनुभवों के बाद कबीर ने जनवरी 2015 में अपने स्थानीय डिलीवरी सेटअप Dunzo की शुरुआत की। ये शुरुआत एक छोटे से व्हाट्सएप ग्रुप से की।

यहां मिलती है सर्विस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें