सालाना 1.50 लाख रुपये लगाकर पाएं 72 लाख, सरकार की योजना कर देगी मालामाल, तीन गुना मिलेगा पैसा

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक हर साल 1.50 लाख रुपये लगाकर 72 लाख रुपये लिए जा सकते हैं। यानी, सिर्फ कुल 22 लाख रुपये 15 साल तक निवेश करने होंगे, ये पैसा तीन गुना से ज्यादा हो जाएगा

अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sukanya Samriddhi Yojana - सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाने की स्कीम है।

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाने की स्कीम है। सरकार की इस स्कीम का मकसद है कि माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए बिना चिंता के एक बड़ा फंड तैयार कर सकें। इस योजना पर मिलने वाला ब्याज 8.2% बाकि सेविंग स्कीम की तुलना में सबसे अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बताया कि चार करोड़ से ज्यादा सुकन्या खाते खोले जा चुके हैं और 3.25 लाख करोड़ रुपये इसमें जमा हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक हर साल 1.50 लाख रुपये लगाकर 72 लाख रुपये लिए जा सकते हैं। यानी, सिर्फ कुल 22 लाख रुपये 15 साल तक निवेश करने होंगे, ये पैसा तीन गुना से ज्यादा हो जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम योजना है, तो लड़कियों के लिए शुरू की गई थी। यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है। इसमें माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बेटी के नाम से अकाउंट खोल सकते हैं। बेटी के 21 साल का होने पर खाता मैच्योर होता है।


सरकार का इस स्कीम को लाने के पीछे का मकसद

बेटी की एजुकेशन के लिए बड़ा फंड तैयार करना।

शादी के लिए आर्थिक सुरक्षा।

परिवार पर आर्थिक बोझ कम करना।

ब्याज दर - 8.2%

हर तिमाही सरकार इस योजना की ब्याज दर तय करती है। अक्टूबर–दिसंबर 2025 के लिए ब्याज दर 8.2% रखी गई है, जो सभी छोटी बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा है। ब्याज हर महीने के न्यूनतम बैलेंस पर गिना जाता है और फाइनेंशियल ईयर के अंत में अकाउंट में जोड़ दिया जाता है।

कितना निवेश कर सकते हैं?

न्यूनतम निवेश - 250 रुपये सालाना

अधिकतम निवेश - 1,50,000 रुपये सालाना

निवेश का पीरियड - 15 साल

अकाउंट पीरियड - 21 साल

यह अमाउंट एक साथ या कई किश्तों में जमा किया जा सकात है।

टैक्स में बड़ा फायदा

पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने वाले टैक्सपेयर्स, SSY में किए गए निवेश पर धारा 80C के तहत छूट पा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि जमा किये गए पैसे और इंटरेस्ट पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

72 लाख रुपये कैसे बनेंगे?

अगर कोई अपने बेटी के जन्म से ही हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करना शुरू करता है, तो उसे 21 साल बाद एक बड़ा फंड मिलता है।

सालाना निवेश - 1,50,000 रुपये

निवेश अवधि - 15 साल

मैच्योरिटी पीरियड - 21 साल

ब्याज दर - 8.2%

कुल निवेश - 22,50,000 रुपये

कुल ब्याज - 49,32,119 रुपये

मैच्योरिटी अमाउंट

71,82,119 रुपये यानी करीब 72 लाख रुपये।

यानी, 22.5 लाख निवेश कर 72 लाख रुपये के करीब रिटर्न मिलेगा। इसमें खास बात यह है कि 15 साल बाद जमा बंद होने के बाद भी अगले 6 साल तक ब्याज कंपाउंड होता रहता है, जिससे रकम तेजी से बढ़ जाती है। 8.2% ब्याज दर आज के समय में बेहतर है क्योंकि ये इंटरेस्ट रेट मौजूदा एफडी रेट से ज्यादा है। सिर्फ 250 रुपये सालाना से अकाउंट चालू रखा जा सकता है, जिससे हर वर्ग के परिवार के लिए यह स्कीम फायदेमंद है।

DDA के 2BHK फ्लैट खरीदने का आखिरी मौका, आज 21 नवंबर है अप्लाई करने की लास्ट डेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।