गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को दिखाने के लिए बेस्ट हैं ये ऑप्शन, अभी से करा लें बुकिंग

Summar Vacation Holidays: क्या आपने गर्मियों की छुट्टी के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है और सोच रहे हैं कि बच्चों को छुट्टियों में कहां ले जाएं। आपका यह काम हम आसान करने जा रहे हैं। हम आपको ऐसे 5 हॉलिडे डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बच्चों को दिखा सकते हैं। यहां बच्चों के एक्सप्लोर करने और देखने के लिए काफी ऑप्शन हैं

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 6:15 PM
गर्मियों की छुट्टी में कश्मीर घूमने के लिए अच्छी जगह है।

Summar Vacation Holidays: क्या आपने गर्मियों की छुट्टी के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है और सोच रहे हैं कि बच्चों को छुट्टियों में कहां ले जाएं। आपका यह काम हम आसान करने जा रहे हैं। हम आपको ऐसे 5 हॉलिडे डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बच्चों को दिखा सकते हैं। यहां बच्चों के एक्सप्लोर करने और देखने के लिए काफी ऑप्शन हैं।

पहाड़ों में घूमने का बेस्ट टाइम

ट्रैवल कंपनियों के मुताबिक समर हॉलिडे का टाइम टूरिज्म इंडस्ट्री का पीक टाइम होता है। गर्मियों के समय में लोग पहाड़ों की तरफ सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। धर्मशाला, मनाली, शिमला, रानीखेत, दार्जीलिंग जैसी जगह काफी बेस्ट हैं। यहां आपको गर्मियों के सीजन में काफी भीड़ मिलती है। वहीं


कश्मीर

गर्मियों की छुट्टी में कश्मीर घूमने के लिए अच्छी जगह है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और शिकारा राइड यहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं।

पालमपुर

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा वैली में पालमपुर हिल स्टेशन है। यह अपनी हरियाली, पहाड़ों और अच्छे नजारों के लिए फेमस है। यह चाय के बागान, जंगल और धौलाधार रेंज के लिए फेमस हैं। अगर आप बच्चों के साथ शोर शराबे से दूर वक्त बिताना चाहते हैं तो पालमपुर अच्छी जगह है।

पार्वती वैली

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती वैली है। यह जगह एडवेंचर ढूंढने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां गर्मियों में कैंप भी लगते हैं, जहां आप परिवार के साथ रह सकते हैं।

औली

उत्तराखंड के चमोली जिले में औली है। हिमालय के पहाड़ों के बीच बसा औली देहरादून से 270 किलोमीटर है। यहां बस के जरिए पहुंचा जा सकता है। औली उत्तराखंड का एडवेंचर टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। यहां प्रोफेशनल स्कीइंग होती है।

गोपालपुर

ओडिशा में गंजम जिले में गोपालपुर है। यह बंगाल की घाटी के पास है। ये ओडिशा का फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। यहां ट्रेन और फ्लाइट दोनों से पहुंचा जा सकता है।

जाल्दापारा

जाल्दापारा नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल में है। इस नेशनल पार्क में हाथी, गैंडे, रॉयल बंगाल टाइगर, हिरण, जंगली सुअर और पक्षियों के लिए फेमस है। आप यहां भी छुट्टियों जा सकते हैं।

Weekly Stocks: अगले हफ्ते इन पांच शेयरों पर लगाएं दांव, 13% से अधिक मुनाफा कमाने का गोल्डेन चांस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।