सुंदर पिचाई से लेकर शांतनु नारायण तक, ये हैं सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले भारतीय CEO

मद्रास के रहने वाले सुंदर पिचाई अल्फाबेट और गूगल दोनों के सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी सालाना सैलरी 16,64,37,680 रुपये है। उन्होंने भारत में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की और उसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MS और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के व्हार्टन बिजनेस स्कूल से MBA किया

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 1:07 PM
मद्रास के रहने वाले सुंदर पिचाई अल्फाबेट और गूगल दोनों के सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं।

Top highest paid Indian CEO: कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और विजन की तिकड़ी ने कई बिजनेस लीडर को सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले भारतीय सीईओ (Indian CEO) की गिनती में पहुंचा दिया है। 160 अरबपतियों की संख्या के साथ वैश्विक स्तर पर भारत तीसरे स्थान का दावा कर रहा है। भारत ये दावा स्टार्टअप और मल्टीनेशनल कंपनियों को कारोबार करने के लिए सभी तरह की सुविधाएं दे रहा है जिसका फायदा सभी को मिल रहा है।

सुंदर पिचाई

मद्रास के रहने वाले सुंदर पिचाई अल्फाबेट और गूगल दोनों के सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी सालाना सैलरी 16,64,37,680 रुपये है। उन्होंने भारत में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की और उसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MS और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के व्हार्टन बिजनेस स्कूल से MBA किया। 2019 में अल्फाबेट के सीईओ की पोस्ट पर नियुक्त किया। उन्हें साल 2022 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।


सत्या नडेला

हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला दुनिया की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट का हेड कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सैलरी 4,15,64,20,500 रुपये है। नडेला ने अपनी शिक्षा भारत में की है। उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक से इंजीनियरिंग की डिग्री और मिल्वौकी के विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में MS की डिग्री ली है। 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने वाले नडेला सीईओ के पोस्ट तक पहुंच चुके हैं।

जय चौधरी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के छोटे से गांव पनोह से निकलकर Zscaler’s के सीईओ बनने तक का जय चौधरी का सफर काफी सराहनीय रहा है। जय चौधरी की सालना सैलरी 3,46,56,83,520 रुपये है। एक किसान के बेटे चौधरी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के IIT कैंपस से पढ़ाई की है। उन्होंने सिनसिनाटी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के लिए अमेरिका चले गए। वहां, उन्होंने क्लाउड सुरक्षा कंपनी Zscaler’s को बनाया।

अनिरुद्ध देवगन

दिल्ली के रहने वाले अनिरुद्ध देवगन कैडेंस डिजाइन सिस्टम (Cadence Design System) के सीईओ के पोस्ट पर है। इनकी सालाना सैलरी 2,68,27,39,780 रुपये है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी पढ़ाई जारी रखने से पहले उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की। आईबीएम में अपने करियर की शुरुआत करते हुए देवगन ने बाद में मैग्मा डिजाइन ऑटोमेशन में कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया। 2012 में वह कैडेंस डिजाइन सिस्टम में शामिल हुए और उन्हें साल 2021 में सीईओ पोस्ट मिली।

शांतनु नारायण

हैदराबाद में जन्मे शांतनु नारायण Adobe में CEO के पोस्ट पर हैं। उन्हें सालाना 3,00,65,90,394 रुपये सैलरी मिलती है। भारत में उस्मानिया विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में आगे की पढ़ाई की। 1986 में एक स्टार्टअप से शुरुआत करने वाले नारायण ने 1998 में Adobe में शामिल होने से पहले Apple में भी काम किया।

Daily Voice : वित्त वर्ष 2024 के अंत में दरों में कटौती की उम्मीद, RBI बढ़ाएगा पूरे साल का जीडीपी ग्रोथ अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।