ये 2 बैंक दे रहे हैं FD पर 9% का ब्याज, निवेशकों के लिए मोटी कमाई मौका

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब सभी बैंक अपनी लोन की दरें और FD पर मिलने वाले ब्याज की दरें बढ़ाना शुरू करेंगे। कल देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी है। यानी, HDFC के सभी लोन होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे। हालांकि, अभी भी कुछ बैंक FD पर 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। FD पर ये दरें आपको महंगाई से लड़ने में भी मदद करेगी

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 11:17 AM
कुछ बैंक FD पर 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने दिसंबर की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर में 35 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद रेपो रेट दर अब 6.25% हो गई है। ये अगस्त 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। RBI पांच बार में 226 आधार अंक यानी 2.26 फीसदी तक रेपो रेट बढ़ा चुका है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब सभी बैंक अपनी लोन की दरें और FD पर मिलने वाले ब्याज की दरें बढ़ाना शुरू करेंगे। कल देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी है। यानी, HDFC के सभी लोन होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे। हालांकि, अभी भी कुछ बैंक FD पर 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। FD पर ये दरें आपको महंगाई से लड़ने में भी मदद करेगी।

Suryoday Small Finance Bank की FD पर मिलने वाला ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को 4.50 प्रतिशत से 9.26 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक आम लोगों को 4 प्रतिशत से 9.01 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 9.26 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक में मैच्योर होने वाली FD ग्राहकों को दे रहा है। बैंक 5 साल की FD पर लिमिटेड पीरियड ऑफर दे रहा है। 20 दिसंबर तक वैलिड ऑफर में आम जनता के लिए 9.01 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 9.26 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा


यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank FD)

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) अब सीनियर सिटीजन को कुछ एफडी पर 9% सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है। आम ग्राहकों को यूनिटी बैंक 4.5% से 8.50% के बीच ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 9% का ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहा है। 9 फीसदी का ब्याज 181 और 501 दिनों की एफडी पर ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस पर रिटेल निवेशकों को 8.50% का ब्याज दिया जा रहा है। समय से पहले एफडी को निकाल लेने पर 1 फीसदी कम ब्याज मिलेगा। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रही हैं।

Budget 2023: बढ़ने लगी है EMI, क्या घर खरीददारों को यूनियन बजट में राहत देंगी निर्मला सीतारमण?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।