Taking Stock:निफ्टी 16300 के ऊपर हुआ बंद, 632 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल रैली में भागीदारी करते हुए भारतीय निवेशक आज खरीदारी के मूड में रहे। अमेरिका में कल आए अच्छे नतीजों ने बाजार का मूड सुधार दिया

अपडेटेड May 27, 2022 पर 6:02 PM
आगे निफ्टी अगर 16,400 को पार करता है तो यह रैली हमें 16,700-16,800 की तरफ जाती नजर आ सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,200/16,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है

आज यानी 27 मई को लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में जमकर हुई खरीदारी के दम पर निफ्टी 16300 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 54,884.66 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 182.30 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 16,352.45 के स्तर पर बंद हुआ। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजार आज हरे निशान में खुले थे और पूरे दिन तेजी में रहने के बाद अंत में दिन के हाई पर बंद हुए।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल रैली में भागीदारी करते हुए भारतीय निवेशक आज खरीदारी के मूड में रहे। अमेरिका में कल आए अच्छे नतीजों ने बाजार का मूड सुधार दिया। इसके अलावा FII की बिकवाली में आई कमी ने भी बाजार को सहारा दिया है। अब बाजार की नजरें आरबीआई की पॉलिसी मीट पर लगी रहेंगी। जिसमें हमें ब्याज दरों में 0.25-0.35 फीसदी की और बढ़ोतरी आती नजर आ सकती है।

30 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


HDFC Securities के दीपक जसानी का कहना है कि आज के कारोबार में कल की तेजी का विस्तार होता नजर आया। बाजार आज बढ़त के साथ खुला और दिन भर अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बाजार दिन के हाई के करीब बंद हुआ। आज लगातार दूसरे हफ्ते निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 2 दिनों से बाजार सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिल रहा है। अब अगर निफ्टी 16,414 के ऊपर जाता है तो फिर इसमें16,624 का पहला लक्ष्य और फिर इसके बाद 16,825 का दूसरा लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,006 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

आईटी शेयरों में अभी कुछ और गिरावट मुमकिन, लेकिन घबराएं नहीं फिर आएंगे अच्छे दिन

LKP Securities के रुपक डे का कहना है कि आज निफ्टी में मजबूती देखने को मिली और यह पूरे दिन 16,200 के उपर टिका रहा। मोमेंटम oscillator भी बुलिश क्रॉस ओवर दिखा रहा है और इसमें बढ़त हो रही है। आगे निफ्टी अगर 16,400 को पार करता है तो यह रैली हमें 16,700-16,800 की तरफ जाती नजर आ सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,200/16,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

MOFSL के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी पहले से ही 15,735 के स्तर पर मल्टिपल सपोर्ट ले चुका है। 16,666 के जोन में मजबूत सप्लाई होने के बावजूद बेस में मजबूती आ रही है। बाजार को पूरे सेटअप को देखने से लगता है कि अब निफ्टी 16400 और उसके बाद 16,666 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

बैंक निफ्टी से भी कंसोलिडेशन ब्रेकआउट के बाद अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर बैंक निफ्टी 34,750 के जोन में टिके रहने में कामयाब रहता है तो यह हमें 36,000-36,500 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।