Get App

अगर आपके पास है राशन कार्ड, तो मिलेंगे 4000 रुपये- जानें कौन उठा सकते हैं फायदा

तमिलनाडु सरकार ने राशनकार्ड होल्डर्स को 4,000 रुपये देने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2021 पर 2:52 PM
अगर आपके पास है राशन कार्ड, तो मिलेंगे 4000 रुपये- जानें कौन उठा सकते हैं फायदा

अगर आपके पास भी राशन कार्ड (Ration Card) है तो राज्य सरकार की ओर से आपको 4000 रुपये दिया जाएंगे। दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने 4000 रुपये देने का ऐलान किया है।

एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय राज्य के राशनकार्ड धारकों को धनराशि ट्रांसफर करने की बात कही थी। कोरोना राहत पैकेज के तहत यह राशि दी जा रही है।

आपको बता दें सीएम एमके स्टालिन ने राहत पैकेज के तौर पर ये राशि देने के लिए कहा था कि ये राशि नगद दी जाएगी। पहली किस्त मई में जारी की जानी थी और दूसरी किस्त भी लाभार्थियों को जल्द दी जाएगी।

सीएम की इस घोषणा से राज्य के 2.7 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री स्टालिन ने घोषणा की थी कि राज्य के सभी कोरोना मरीजों को राज्य कर्मचारी बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने पिछले साल दिसबर महीने में पोंगल उत्सव की खुशी में 2500 रुपये कैश बांटने का ऐलान किया था। एआईएडीएमके (AIADMK) सरकार ने 2014 में राज्य के लोगों के लिए 1 किलो चावल और 1 किलो चीनी के साथ 100 रुपए देने की शुरुआत की थी। 2018 में इस राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया और अब मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इसे बढ़ाकर 2,500 रुपए कर दिया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें