Get App

भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने में Tata Group की होगी अहम भूमिका: एन चंद्रशेखरन

एन चंद्रशेखरन का मानना है कि भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने में टाटा ग्रुप अहम भूमिका निभा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 7:16 PM
भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने में Tata Group की होगी अहम भूमिका: एन चंद्रशेखरन
एन चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप के कर्मचारियों को साल के अंत में लेटर लिखा है

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) का मानना है कि 2024 तक भारत के 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को पूरा करन में टाटा ग्रुप अहम भूमिका निभा सकता है। एन चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप के कर्मचारियों को लिखे लेटर में ये बातें कहीं।

चंद्रशेखरन ने कहा, "मैं जब आपको यह लेटर लिख रहा हूं, तब एक और कठिन साल अंत होने वाला है। एक साल पहले, हमने सोचा था कि हमने महामारी का सबसे बुरा हाल देख लिया है। लेकिन दुख की बात है कि दूसरी लहर पहली की तुलना में कहीं अधिक कठिन साबित हुई। व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों को बहुत नुकसान हुआ है और मुझे पता है कि आप में से कुछ ने व्यक्तिगत नुकसान सहा है। जो लोग नए साल में अपने किसी करीबी, परिवार के सदस्य या दोस्त के बिना प्रवेश करने वाले हैं उनके पति मेरी गरी संवेदनाएं हैं।"

टाटा ग्रुप के बारे में बात करते हुए N Chandrasekaran ने कहा है कि आने वाले समय में ग्रुप की रणनीति में डिजिटल, न्यू एनर्जी, सप्लाई चेन का जुझारूपन और हेल्थ जैसे विषय शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी महत्वाकांक्षी योजनाएं कोरोना वायरस महामारी के बाद जीवनशैली में आए बदलाव पर निर्भर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें