Income Tax Saving Investment Scheme: मार्च का महीना शुरू हो चुका है। अब हर कोई टैक्स बचाने के लिए प्लान बन कर रहा है और ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं जो टैक्स बचाने के साथ अच्छा रिटर्न दे सकें। साथ ही ऐसी योजनाएं जो उनके आज और आने वाले कल को सुरक्षित करें। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और टैक्स बचाने के लिए प्लान कर रहे हैं तो अभी से ऑप्शन देखकर निवेश करना शुरू कर दें। वरना, 31 मार्च 2024 के लिए टैक्स बचाना मुश्किल हो जाएगा। यहां आपको ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं जिसमें निवेश करके आप टैक्स बचाने के साथ रिटर्न कमा सकते हैं। यानी, निवेशकों को डबल फायदा होगा।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के जरिए टैक्स बचाया जा सकता है। NPS में निवेश करने से सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इसमें आप 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट पा सकते हैं। इसके अलावा और 50,000 रुपये भी निवेश कर सकते हैं। इस पर 80CCD के तहत छूट पा सकते हैं।
बेटी के लिए नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। इस पर भी आपको टैक्स छूट का फायदा मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 1.5 लाख रुपये के निवेश कर सकते हैं। 80C के तहत छूट मिलती है। सरकार इस पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है।
पीपीएफ में निवेश कर आप टैक्स बचा सकते हैं। फिलहाल इस पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
ELSS पर 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। इसके अलावा 1 लाख रुपये तक के रिटर्न पर टैक्स नहीं लगता। इसमें 3 साल का लॉक इन पीरियड होता है।
पांच साल की टैक्स सेविंग एफडी में निवेश करके भी टैक्स बचाया जा सकता है। आप किसी भी बैंक की पांच साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं। इस पर आपको 80C के तहत छूट मिलती है। बैंक 5 साल की एफडी पर भी अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।