सेविंग अकाउंट में ज्यादा हैं पैसे तो लगेगा टैक्स, जानिए क्या है पूरा नियम

सेविंग अकाउंट में सिर्फ जरूरत के पैसे ही होने चाहिए। अगर ज्यादा हैं तो उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
ज्यादातर बैंकों के सेविंग्स बैंकों के इंटरेस्ट रेट्स 3 से 4 फीसदी के बीच हैं।

बैंक सेविंग्स अकाउंट (Bank Savings Accounts) लोगों के लिए अपना पैसा रखना का फर्स्ट चॉइस है। इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है। साथ ही इंटरेस्ट भी मिलता है। कई लोगों के एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होते हैं। हालांकि, सेविंग्स अकाउंट का इंटरेस्ट रेट ज्यादा नहीं होता।

सेविंग्स अकाउंट में मिलने वाले इंटरेस्ट पर टैक्स लगता है। लेकिन, इसके लिए इंटरेस्ट अमाउंट की सीमा तय है। सेक्शन 80TTA के तहत एक फाइनेंशियल ईयर में मैक्सिमम 10,000 रुपये के इंटरेस्ट को टैक्स से छूट हासिल है। इससे ज्यादा के इंटरेस्ट पर टैक्स लगता है। इसे अन्य स्रोत से आय माना जाता है।

सेविंग्स अकाउंट से मिले इंटरेस्ट को आपकी कुल आय में जोड़ दिया जाता है। फिर, आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से उस पर टैक्स लगता है। आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि बैंक, पोस्ट ऑफिस या को-ऑपरेटिव बैंकों के सेविंग्स अकाउंट पर भी 10,000 रुपये तक के इंटरेस्ट को टैक्स से छूट हासिल है।


यह भी पढ़ें : कितनी है पालोनजी मिस्त्री की संपत्ति, ग्रुप में शामिल हैं कौन-कौन कंपनियां?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेविंग्स अकाउंट में ज्यादा पैसा रखना फायदेमंद नहीं है। इसकी वजह यह है कि इससे मिलने वाला इंटरेस्ट बहुत कम है। ज्यादातर बैंकों का इंटरेस्ट रेट्स 3 से 4 फीसदी के बीच है। यह फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट से कम है।

एचडीएफसी बैंक के सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 3 फीसदी इंटरेस्ट मिलता है। ICICI Bank का इंटरेस्ट रेट भी सालाना 3 फीसदी है। IDFC Bank सेविंग्स अकाउंट पर 4 फीसदी इंटरेस्ट ऑफर करता है। इंडसइंड बैंक सेविंग्स अकाउंट पर 3.5 फीसदी इंटरेस्ट देता है।

सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाला इंटरेस्ट इनफ्लेशन रेट से कम है। मई के आंकड़ों के मुताबिक रिटेल इनफ्लेशन रेट 7.79 फीसदी है। इसका मतलब है कि सेविंग्स अकाउंट में रखे आपके पैसे में इंटरेस्ट की रकम जोड़ दी जाए तो भी आपके पैसे की वैल्यू घट रही है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको सिर्फ जरूरत के जितना पैसा ही सेविंग्स अकाउंट में रखना चाहिए। अगर आपके सेविंग्स अगकाउंट में ज्यादा पैसा पड़ा है तो आप उसे फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर कर सकते हैं। अब बैंक ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट ओपन करने की सुविधा देते हैं। जिस बैंक में आपका सेविंग्स अकाउंट है, उसी बैंक में आप फिक्स्ड अकाउंट ओपन कर अपना अतिरिक्त पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।