FY 2021 के लिए 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया – वित्त मंत्रालय

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स को ई-मेल, SMS और मीडिया अभियानों के जरिए बिना देरी के रिटर्न फाइल करने के लिए रिमाइंडर जारी करता रहा है

अपडेटेड Dec 05, 2021 पर 5:34 PM
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल

यूनियन फाइनेंस मिनिस्ट्री (Union finance ministry) ने रविवार को कहा है कि फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return - ITR) फाइल किया है। इसके अलावा जिन लोगों ने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है उन्हें मिनिस्ट्री ने जल्द से जल्द रिटर्न फाइल करने की सलाह दी है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हर दिन फाइल किए जाने वाले ITRs की संख्या 4 लाख से अधिक हो गई है और 31 दिसंबर की डेडलाइन नजदीक आने के साथ इसमें और तेजी आ रही है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ई-मेल और SMS भेजने के अलावा मीडिया अभियानों के जरिए टैक्सपेयर्स को अपना इनकम टैक्स रिटर्न समय पर फाइल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। डिपार्टमेंट ने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं करने वाले टैक्सपेयर्स से अंतिम समय में भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना ITR फाइल करने की अपील की है।

EPF Account से अब जमा कर सकेंगे LIC Premium, जान लें पूरी डिटेल


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि सभी टैक्सपेयर्स अपने फॉर्म 26AS और एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (Annual Information Statement –AIS - वार्षिक सूचना ब्योरे) को ई-फाइलिंग (e-filling) पोर्टल के जरिए देखें। ताकि उन्हें पता चल सकेगा कि स्रोत पर TDS की कटौती और टैक्स पेमेंट सही है या नहीं। बयान के मुताबिक AY 2021-22) के लिए अब तक 3.03 करोड़ ITRs फाइल किए जा चुके हैं। इसमें 58.98 फीसदी ITR1 (1.78 करोड़), 8 फीसदी ITR2 (24.42 लाख), 8.7 फीसदी ITR3 (26.58 लाख) हैं। 23.12 फीसदी ITR4 (70.07 लाख) हैं। इसके अलावा 2.14 लाख ITR5 हैं। वहीं 0.91 लाख यानी 91,000 ITR6 और 15,0000 ITR7 फाइल किए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।