Get App

Income Tax नोटिस असली है या नकली? इन आसान स्टेप्स से करें वेरिफाई

आम तौर पर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट किसी भी कमी या गलती की सूचना देने के लिए आपको नोटिस भेजता है ऐसे में घबराहट की बजाय पहले नोटिस की सत्यता की जांच करनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2024 पर 10:26 PM
Income Tax नोटिस असली है या नकली? इन आसान स्टेप्स से करें वेरिफाई
इनकम टैक्स नोटिस को लेकर अहम बात का ध्यान रखें।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से कभी कोई नोटिस मिला है और यह सोचकर परेशान हो गए हैं कि कहीं गलती से कोई जुर्माना ना लग जाए? घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह जांचें कि डिपार्टमेंट के जरिए भेजा गया नोटिस असली है या नकली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक आसान प्रक्रिया शुरू की है जिससे आप घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि आपको मिला नोटिस असली है या नहीं?

आम तौर पर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट किसी भी कमी या गलती की सूचना देने के लिए आपको नोटिस भेजता है। ऐसे में घबराहट की बजाय पहले नोटिस की सत्यता की जांच करनी चाहिए। आइए, यह जांच करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को समझते हैं:

ईमेल आईडी की जांच करें

सबसे पहले यह देखें कि नोटिस किस ईमेल आईडी से भेजा गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने सभी कम्युनिकेशन अपने ऑफिशियल ईमेल आईडी से ही भेजता है। यह आईडी @incometax.gov.in  पर खत्म होती है, उदाहरण के लिए intimations@cpc.incometax.gov.in जैसी। अगर नोटिस किसी अन्य ईमेल आईडी से आया है तो सावधान हो जाएं, यह नकली हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें