PAN-Aadhar Link: अपने ITR के तुरंत और आसान ई-वैरिफिकेशन के लिए आज ही लिंंक करें आधार और पैन, जानें तरीका

यदि आपने इन दोनों डॉक्यूमेंट को लिंक किया है तो आप अपने आधार का उपयोग करके अपने आयकर रिटर्न (ITR) को ई-वैरिफिकेशन कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 3:13 PM
PAN-Aadhar Link: अपने ITR के तुरंत और आसान ई-वैरिफिकेशन के लिए आज ही लिंंक करें आधार और पैन, जानें तरीका

क्या आपने अपने आधार को पैन से लिंक किया है? यदि आपने इन दोनों डॉक्यूमेंट को लिंक किया है तो आप अपने आधार का उपयोग करके अपने आयकर रिटर्न (ITR) को ई-वैरिफिकेशन कर सकते हैं। आईटीआर के तुरंत और आसान ई-वैरिफिकेशन के लिए  अपने पैन और आधार को लिंक कर दें। आपके आधार और पैन को लिंक करने की नियत तारीख 31 मार्च 2022 है। इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट इनकम टैक्स इंडिया ने एक ट्वीट में कहा है कि आज ही लिंक करें।

 

यूआईडीएआई ने 18 फरवरी को एक ट्वीट में कहा कि अपने #आधार का उपयोग करके अपने आयकर रिटर्न को ई-सत्यापित करने का एक सरल तरीका है। यदि आपका आधार #PAN से लिंक है, तो आप आधार का उपयोग करके अपने #ITR को ई-वैरिफाई कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार में पंजीकृत होना चाहिए।


 

 

यूं करें PAN Card Aadhaar Card Link

- अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आर इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in यानी अब नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं। नीचे की तरफ Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।

- अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक Click here पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।

- अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको your PAN is linked to Aadhaar Number ये कंफर्मेशन दिखाई देगा।

- अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक  https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/homeपर क्लिक करना होगा। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।