भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप फोनपे (PhonePe) ने 24 जुलाई यानी सोमवार को अपने ऐप पर इनकम टैक्स पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया है। यह सुविधा व्यक्तियों और बिजनेस देनों ही तरह के टैक्सपैयर्स को फोनपे ऐप के जरिए सेल्फ असेसमेंट और एडवांस टैक्स पेमेंट करने की सहूलियत देती है। इसके बाद आपको टैक्स पोर्टल में लॉगइन नहीं करना होगा।
फोनपे ने की पेटीएम के साथ साझेदारी
इस सुविधा को सक्षम करने के लिए PhonePe ने डिजिटल B2B भुगतान और सर्विस प्रोवाइडर PayMate के साथ साझेदारी की है। टैक्सपेयर्स अपने क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके अपने करों का भुगतान करना चुन सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से भुगतान के साथ, उपयोगकर्ताओं को 45 दिन की ब्याज-मुक्त अवधि भी मिलती है और वे अपने बैंक के आधार पर अपने कर भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित करते हैं। एक बार भुगतान हो जाने के बाद, करदाताओं को एक वर्किंग डेज के भीतर एकनॉलेजमेंट के तौर एक यूनीक ट्रांजैक्शन रिफरेंस (UTR) नंबर प्राप्त होगा। फोनपे ने एक बयान में कहा, कर भुगतान के लिए चालान दो वर्किंग डेज के भीतर उपलब्ध होगा।
कब तक फाइल कर सकते हैं ITR
असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 तय की गई है। इनकम टैक्स विभाग ने अब यह साफ भी कर दिया है कि इसे आगे भी नहीं बढ़ाया जाएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए अब तक कुल 4 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें से 3.62 करोड़ आईटीआर वेरिफाई भी हो चुके हैं और 2.13 करोड़ करोड़ वेरिफाईड आईटीआर को प्रोसेस्ड भी कर दिया गया है।
PhonePe की बिल पेमेंट और रिचार्ज बिजनेस की हेड निहारिका सहगल ने कहा, PhonePe पर, हम अपने यूजर्स की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी पेशकशों को लगातार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी नई सुविधा, PhonePe ऐप पर ही आयकर का भुगतान करने की सुविधा, के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।
PhonePe के जरिए ऐसे आसानी से जमा करें टैक्स
सबसे पहले फोनपे के होम पेज पर इनकम टैक्स के आईकन पर टैप करें। फिर आप जो टैक्स चुकाना चाहत है उसका टाइप, असेसमेंट ईयर और पेन कार्ड की डिटेल को इंटर करें। फिर कुल रकम को इंटर करके पेमेंट के तरीके को चुनें। पेमेंट सक्सेसफुल रहने पर रकम को दो वर्किंग डेज के भीरत पोर्टल पर जमा करा दिया जाएगा।