Income Tax Return Filing Due Date: अंतिम दिन का इंतजार न करें, तुरंत करें ITR फाइल

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 इंतजार न करें

अपडेटेड Dec 26, 2021 पर 3:30 PM
Incomce Tax Filing Due Date: अंतिम दिन का इंतजार न करें, तुरंत करें ITR फाइल

Incomce Tax Filing Due Date: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने आज कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 इंतजार न करें। वह समय से पहले ITR फाइल कर दें। आखिरी समय में कई सारे टैक्सपेयर्स एक साथ फाइल करते हैं तो कई दिक्कतों का सामना करते हैं। कभी भी ITR फाइल करने के लिए अंतिम दिन का इंतजार न करें।

 


आईटी विभाग ने ट्विट में कहा कि साल का अंत आ गया है, इसलिए AY 2021-22 के लिए ITR फाइल करने की नियत तारीख है। अंतिम दिन तक प्रतीक्षा न करें! अभी फाइल करें! AY 2021-22 के लिए ITR दाखिल करने की विस्तारित नियत तारीख 31 दिसंबर, 2021 है।

विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक कुल 4,43,17,697 आईटीआर दाखिल किए गए हैं, जिसमें 11,68,027 आईटीआर उसी दिन दाखिल किए गए हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।