Income tax return: जुलाई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR filling) करने का महीना होता है। ऐसे में ज्यादातर नौकरीपेशा अपनी पूरी तैयारी के साथ ITR फाइल करने में लगे हुए हैं। ऐसे में आप किसी भी तरह की गलती करने से बचे क्योंकि इसके कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्या आप ITR फाइल करते समय क्रॉस चेक करते हैं कि कोई गलती तो नहीं हुई आपसे? ये जानना बेहद जरूरी है। कई बार लोग सही ITR फॉर्म चुनने में ही गलती कर बैठते हैं। यहां जानते हैं ITR फाइल करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ITR फाइल करने में होती है ये 10 बड़ी गलतियां
2. सभी बैंक अकाउंट की जानकारी न देना
4. अन्य सोर्स से आय को छुपाना
5. बच्चों की कमाई का हिसाब न देना
6. कॉन्टैक्ट डिटेल अपडेट न करना
7. बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट न करना
8. TAN की सही डिटेल न देना
9. एडवांस टैक्स की जानकारी न देना
10.कैपिटल गेन्स के बारे में न बताना
Income Tax Return फाइल करने की तारीख नजदीक आ रही है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 का रिटर्न आपको 31 जुलाई तक फाइल करना जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स को एसएमएस, ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में रिमाइंडर भेज रहा है।
एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि अंतिम वक्त में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में रिटर्न फाइल करने से उसमें गलती होने की आशंका ज्यादा रहती है। दूसरा, इनकम टैक्स पोर्टल पर अचानक लोड बढ़ने से सर्वर डाउन हो जाता है। तीसरा, अगर आप डेडलाइन से काफी पहले रिटर्न फाइल करने का प्रोसेस शुरू करते हैं तो आपके पास ऐसे किसी डॉक्युमेंट को जुटाने के लिए टाइम होता है, जो आपके पास नहीं है।