Income Tax Return: 1 अप्रैल से देश भर में नया वित्त वर्ष शुरू हो जाता है। इसी के साथ ही अप्रैल महीने में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। टैक्स भरने के लिए विभाग ने ऑनलाइन फॉर्म मुहैया करा दिए हैं। यानी कि अब टैक्सपेयर्स चाहें तो अपना टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। डिपार्टमेंट ने FY 2023-24 (AY 2024-25) के लिए ITR-1, ITR-2, और ITR-4 फॉर्म मुहैया करा दिए हैं। बता दें कि ये सभी फॉर्म इंडिविजुअल, प्रोफेशनल और स्मॉल बिजनेस करने वालों के लिए होते हैं। अब जो भी टैक्सपेयर्स इन फॉर्म को भरने के पात्र हैं। वो अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
