ITR Deadline: टैक्सपेयर्स का फूटा गुस्सा, बोले- 31 दिसंबर तक तो चल जा- सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास

आईटीआर (ITR) भरने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 4:13 PM
ITR Deadline: टैक्सपेयर्स का फूटा गुस्सा, बोले- 31 दिसंबर तक तो चल जा- सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास

Income Tax Return Deadline 31st December: आईटीआर (ITR) भरने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। 31 दिसंबर 2021 को आईटीआर भरने की समयसीमा खत्म होने वाली है। अभी भी लाखों टैक्सपेयर्स नें ITR नहीं भरा है और वह आखिरी दिनों में आईटीआर फाइल करने में परेशान हो रहे हैं क्योंकि वेबसाइट में दिक्कत पेश आ रहा ही। इसका गुस्सा ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं। ये सभी लोग डेडलाइन बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं।

Income Tax डिपार्टमेंट ने बुधवार ट्विट में बताया कि 28 दिसंबर तक 4.86 करोड़ रुपये ITR भर चुके हैं। अब आखिरी 2 दिनों में ज्यादातर लोग अपनी रिटर्न फाइल कर रहे हैं। अभी तक एक करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने ITR नहीं भरा है। यही वजह है कि ITR फाइलिंग की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

टैक्सपेयर्स को आया गुस्सा


टैक्सपेयर्स को नए आईटी पोर्टल में ITR भरने में तकनीकी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ट्विटर पर तकनीकी समस्या को लेकर शिकायतें लोग पोस्ट कर रहे हैं। एक टैक्सपेयर ने लिखा है कि 31 दिसंबर की डेडलाइन सॉफ्यवेयर डेवलपर के लिए है या टैक्सपेयर के लिए।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।