Income Tax Return: आयकर विभाग (Income Tax department) ने गुरुवार को कहा कि उसने इस वित्त वर्ष में अब तक 1.79 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1.62 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। इसमें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 1.41 करोड़ रिफंड शामिल हैं, जो 27,111.40 करोड़ रुपये हैं।
आयकर विभाग ने ट्वीट किया और कहा कि सीबीडीटी ने 1 अप्रैल, 2021 से 24 जनवरी, 2022 तक 1.79 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,62,448 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया।
इसमें 1.77 करोड़ से अधिक संस्थाओं को जारी किए गए 57,754 करोड़ रुपये के व्यक्तिगत आयकर रिफंड और 2.23 लाख मामलों में 1.04 लाख करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल हैं।