Income Tax Return : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अभी तक 5.09 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल हो चुकी है। इसमें असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए कल तक 23 लाख लाख से अधिक लोगों ने ITR फाइल की है।
Income Tax Return : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अभी तक 5.09 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल हो चुकी है। इसमें असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए कल तक 23 लाख लाख से अधिक लोगों ने ITR फाइल की है।
Income Tax डिपार्टमेंट दिला रहा है याद
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि 29.12.2021 तक दाखिल आयकर रिटर्न के आंकड़ों को साझा करते हुए। 29.12.2021 तक कुल 5,09,58,559 #ITR फाइल किए गए हैं, जिनमें 23,24,253 #ITRs को AY 2021-22 के लिए उसी दिन दाखिल किया गया है। ट्विट में लिखा है कि किसी भी सहायता के लिए, कृपया orm@cpc.incometax.gov.in पर जुड़ें। हमें सहायता करने में खुशी होगी।
Sharing the statistics of Income Tax Returns filed till 29.12.2021. A total of 5,09,58,559 #ITRs have been filed upto 29.12.2021 including 23,24,253 #ITRs filed for AY 2021-22 on the day itself. For any assistance,pl connect on orm@cpc.incometax.gov.in We will be glad to assist! pic.twitter.com/GKx4ycwzVM
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) December 30, 2021
31 दिसंबर है लास्ट डेट
आईटीआर फाइलिंग की अंतिम तारीख पहले ही 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ाई जा चुकी है। इसकी वास्तविक डेडलाइन 31 जुलाई, 2021 थी। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 10 जनवरी, 2021 तक बढ़ाई गई डेडलाइन तक 5.95 करोड़ आईटीआर फाइल हुए थे। टैक्स एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि अभी टैक्स फाइलिंग की तारीख और बढ़ाई जा सकती है।
50 लाख से कम आय पर भरें आईटीआर फॉर्म 1
आईटीआर फॉर्म 1 (सहज) और आईटीआर फॉर्म 4 (सुगम) सरल फॉर्म हैं जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में छोटे और मझोले टैक्सपेयर करते हैं। सहज को 50 लाख रुपये तक की आय वाले टैक्सपेयर और वे लोग फाइल कर सकते हैं, जिनको सैलरी, एक मकान/ अन्य स्रोतों (ब्याज आदि) से आय होती है। आईटीआर-4 वे लोग, एचयूएफ और कंपनियों फाइल कर सकते हैं, जिनकी आय 50 लाख रुपये से ज्यादा है और जिन्हें बिजनेस और प्रोफेशन से इनकम होती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।