ITR Filing 2023 : वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जूलाई 2023 है। ज्यादातर सैलरीड लोगों को अब तक फॉर्म 16 मिल हो गया होगा, ताकि वे अपना आईटीआर फाइल करना शुरू कर सकें। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय बैंक अकाउंट को प्री-वैलिडेट करना जरूरी है। अगर आप किसी भी अतिरिक्त कर भुगतान के लिए रिफंड चाहते हैं तो आपके लिए यह और जरूरी हो जाता है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके ऊपर बकाया इनकम टैक्स रिफंड को क्रेडिट नहीं कर पाएगा।
