Get App

Income Tax पोर्टल पर नया फीचर, अब आसानी से ट्रैक कर सकेंगे नोटिस और लेटर

'ई-प्रोसीडिंग' टैब के माध्यम से रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता निर्धारण ऑफिसर, सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) या किसी अन्य आयकर प्राधिकरण द्वारा जारी अलग-अलग नोटिस और कम्युनिकेशन को देखने और उनका जवाब देने में सक्षम होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2024 पर 10:26 PM
Income Tax पोर्टल पर नया फीचर, अब आसानी से ट्रैक कर सकेंगे नोटिस और लेटर
इनकम टैक्स पोर्टल पर नया फीचर आया है।

इनकम टैक्स फाइल करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, इनकम टैक्स विभाग ने अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक नया फीचर पेश किया है। यह नया फीचर टैक्सपेयर्स को पेंडिंग टैक्स प्रोसीडिंग को ट्रैक करने में काफी मदद करेगा। 'ई-प्रोसीडिंग' नाम का यह टैब पोर्टल के अंदर ही उपलब्ध है। इसकी मदद से टैक्सपेयर विभाग द्वारा जारी अलग-अलग नोटिस, लेटर और सूचनाओं को आसानी से देख सकेंगे। इससे न केवल टैक्सपेयर्स पर बोझ कम होगा बल्कि उन्हें इनकम टैक्स ऑफिस के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।

ई-प्रोसीडिंग

'ई-प्रोसीडिंग' टैब के माध्यम से रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता निर्धारण ऑफिसर, सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) या किसी अन्य आयकर प्राधिकरण द्वारा जारी अलग-अलग नोटिस और कम्युनिकेशन को देखने और उनका जवाब देने में सक्षम होंगे। इनमें धारा 139(9) के तहत दोषपूर्ण नोटिस, धारा 245 के तहत सूचनाएं, धारा 143(1)(ए) के तहत प्रथम दृष्टया समायोजन और धारा 154 के सुओ मोटो सुधार (Suo Moto Rectification) शामिल हैं।

कैसे होगा लॉग इन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें