Get App

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की नहीं बढ़ेगी तारीख, सरकार ने कहा- 'आज ही आखिरी मौका'

रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने कहा कि ITR फाइल करने की आखिरी समयसीमा 31 दिसंबर है और यह बरकरार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2021 पर 6:04 PM
ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की नहीं बढ़ेगी तारीख, सरकार ने कहा- 'आज ही आखिरी मौका'
रेवेन्यू सेक्रेटरी ने कहा कि 31 दिसंबर की दोपहर 3 बजे तक कुल 5.62 करोड़ ITR दाखिल किए जा चुके हैं

ITR Filing Last Date: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ेगी। सरकार ने शुक्रवार को साफ किया कि उसका आयकर रिटर्न (ITR) भरने की समयसीमा बढ़ाने का कोई विचार नहीं है और इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2021 ही है। रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने कहा कि ITR फाइल करने की आखिरी समयसीमा 31 दिसंबर है और यह बरकरार है। उन्होंने कहा कि इस बार भरे गए रिटर्न की संख्या बीते वर्ष के मुकाबले अधिक है।

दरअसल इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि नए पोर्टल से जुड़ी कई दिक्कतों और अन्य वजहों के चलते पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी कम संख्या में ही लोग ITR दाखिल कर पाए हैं। ऐसे में सरकार ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ा सकती है।

इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 1 लाख रुपये को 9 महीने में बनाए 67.5 लाख रुपये, आइए डालते हैं इसके सफर पर एक नजर

रेवेन्यू सेक्रेटरी ने कहा कि आज दोपहर 3 बजे तक कुल 5.62 करोड़ ITR दाखिल किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसमें से 20 लाख से ज्यादा ITR आज लोगों ने फाइल किए हैं और पिछले एक घंटे में 3.44 लाख ITR फाइल हुए हैं। बजाज ने कहा कि उन्हें रात के 12 बजे तक कम से कम 20-25 लाख और रिटर्न फाइल होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें