खिलाड़ियों में विराट कोहली ने भरा सबसे ज्यादा ₹66 करोड़ का टैक्स, सिलेब्रिटीज में किंग खान रहे टॉप पर

Highest Tax Paying Celebrities in India: वित्त वर्ष 2024 में देश में दूसरे सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सिलेब्रिटी थलापति विजय रहे। भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 13 करोड़ रुपये और ऋषभ पंत ने 10 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर चुकाए। सचिन तेंदुलकर ने वित्त वर्ष 2024 में 28 करोड़ रुपये का टैक्स दिया

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
किंग खान ने गुजरे वित्त वर्ष 92 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर पे किए।

देश के खिलाड़ी और सिलेब्रिटी कितना टैक्स देते होंगे और सबसे बड़ा टैक्सपेयर कौन है? अगर यह सवाल आपके जेहन में भी है तो इसका जवाब सामने आ गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा टैक्स भरा, वह हैं क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli)। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन की ओर से शेयर किए गए डेटा के अनुसार, कोहली ने वित्त वर्ष 2024 में 66 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाए।

देश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सिलेब्रिटीज में विराट कोहली 5वें नंबर पर हैं। देश में जिस सिलेब्रिटी ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया, वह हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान। किंग खान ने गुजरे वित्त वर्ष 92 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर पे किए। दूसरे नंबर पर तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं, जिन्होंने 80 करोड़ रुपये का टैक्स भरा। इनके बाद सलमान खान ने 75 करोड़ रुपये और अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपये का टैक्स भरा।

धोनी, सचिन और गांगुली ने कितना भरा टैक्स


क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी देश में दूसरे सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्पोर्ट्सपर्सन हैं। वह अब केवल आईपीएल खेलते हैं। धोनी ने वित्त वर्ष 2024 में टैक्स के रूप में 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया। तीसरे हाइएस्ट टैक्स पे​इंग खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रहे, जिन्होंने वित्त वर्ष 2024 में 28 करोड़ रुपये का टैक्स दिया। इसके बाद चौथे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 23 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया। भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत इस लिस्ट में 5वें और 6ठे स्थान पर हैं। पांड्या ने 13 करोड़ रुपये और पंत ने 10 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर चुकाए।

अलीगढ़ का सरकारी कर्मचारी 17-18 साल से ​पा रहा था एक्स्ट्रा सैलरी, अब लौटाने का आदेश; क्या ज्यादा भरे गए टैक्स का मिलेगा रिफंड?

अन्य सिलेब्रिटीज में अजय देवगन ने 42 करोड़ रुपये, रणबीर कपूर ने 36 करोड़ रुपये, ऋतिक रोशन ने 28 करोड़ रुपये, कपिल शर्मा ने 26 करोड़ रुपये और करीना कपूर ने 20 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2024 में टैक्स के तौर पर पे किए। कैटरीना कैफ और पंकज त्रिपाठी ने 11 करोड़ रुपये और आमिर खान ने 10 करोड़ रुपये का टैक्स भरा। ये आंकड़े एडवांस टैक्स पेमेंट के हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।