50 की उम्र वालों को रहने के लिए बुला रहा है थाईलैंड, जानिये इसकी असली वजह
Thailand Retirement Visa Programme: 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को थाईलैंड अपने यहां रहने के लिए बुला रहा है। अब कई कपल्स 50 की उम्र के आसपास ही रिटायर हो रहे हैं और थाईलैंड जैसे शांत देशों में बस रहे हैं। ये नया ट्रेंड अब इंडियन कपल्स के बीच नजर आ रहा है
अब कई कपल्स 50 की उम्र के आसपास ही रिटायर हो रहे हैं और थाईलैंड जैसे शांत देशों में बस रहे हैं।
Thailand Retirement Visa Programme: 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को थाईलैंड अपने यहां रहने के लिए बुला रहा है। अब कई कपल्स 50 की उम्र के आसपास ही रिटायर हो रहे हैं और थाईलैंड जैसे शांत देशों में बस रहे हैं। ये नया ट्रेंड अब इंडियन कपल्स के बीच नजर आ रहा है। इंडियन भी भारत में अपनी प्रॉपर्टी को किराये पर देकर थाईलैंड में बस रहे हैं। तेजी से भागती जिंदगी, काम का तनाव और शहरों की भीड़भाड़ ने भारतीय कपल्स को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि रिटायरमेंट के बाद लाइफ कैसी हो? यह फैसला सिर्फ भीड़ या ट्रैफिक से दूर जाने का नहीं, बल्कि एक सस्ता और सुकूनभरी लाइफ जीने की चाहत का हिस्सा है।
थाईलैंड का चियांग माई इंडियन के बीच हो रहा है फेमस
थाईलैंड का चियांग माई इन लोगों के बीच सबसे पसंदीदा जगह बन रहा है। इन्वेस्टमेंट बैंकर रहे सार्थक आहूजा ने हाल ही में लिंक्डइन पर बताया कि पिछले तीन सालों में थाईलैंड में बसने वाले भारतीय रिटायर्ड लोगों की संख्या में 25% की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से कई लोग पूरी तरह रिटायर नहीं हुए हैं, बल्कि रिमोट कंसल्टिंग या फ्रीलांसिंग कर रहे हैं। थाईलैंड का रिटायरमेंट वीजा प्रोग्राम इस ट्रेंड को बढ़ावा दे रहा है।
थाईलैंड का रिटायरमेंट वीजा प्रोग्राम
थाईलैंड का रिटायरमेंट वीजा प्रोग्राम के अलावा आर्थिक वजहें भी मजबूत हैं। चियांग माई में एक 2BHK फ्लैट का किराया लगभग 50,000 रुपये है, जबकि भारत के बड़े शहरों में लोग अपने फ्लैट्स को दोगुने किराए पर दे सकते हैं। हेल्थकेयर खर्च 25% तक कम है और कुल जीवन यापन का खर्च भी भारत से 30–40% कम पड़ता है। भारत और थाईलैंड का समय अंतर भी बहुत कम है, जिससे भारतीय क्लाइंट्स के साथ काम करना आसान हो जाता है। हालांकि इस वीजा के लिए शर्तें भी हैं। एक रिटायर व्यक्ति के पास थाई बैंक में 25 लाख रुपये जमा होने चाहिए और हर महीने 1.5 लाख रुपये की इनकम होनी चाहिए।
बढ़ रहा है ट्रेंड
सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने थाईलैंड के आसान वीजा नियमों और सस्ते खर्चों की तारीफ की, तो कुछ ने विदेशों में बड़ी रकम रखने को लेकर चिंता जताई। कई लोगों को यह भी लगा कि भारत से दूर रहने से पारिवारिक और सामाजिक जुड़ाव कमजोर हो सकता है।
भारत से रिटायरमेंट के बाद थाईलैंड में बसने के लिए क्या चाहिए?
कौन आवेदन कर सकते हैं?
आपकी उम्र 50 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
आपके ऊपर कोई आपराधिक मामला (क्रिमिनल रिकॉर्ड) नहीं होना चाहिए – न भारत में, न थाईलैंड में।
कौन सा वीजा लेना होगा?
1. रिटायरमेंट वीजा (Non-Immigrant O-A Visa) – 1 साल का
यह वीजा भारत के नागरिक ले सकते हैं।
हर साल इसे थाईलैंड में रहते हुए बढ़ाया जा सकता है।
जरूरी शर्तें (Eligibility):
उम्र: 50 साल या उससे ज्यादा
पैसे का सबूत (तीन में से कोई एक तरीका)
थाईलैंड के बैंक में 8 लाख बाट (THB 800,000) (लगभग ₹18–19 लाख) जमा हों।)
हर महीने की पेंशन/इनकम 65,000 बाट (THB 65,000) (लगभग ₹1.5 लाख) हो।
बैंक + इनकम मिलाकर साल में 8 लाख बाट हो।
जरूरी डॉक्यूमेंट
पासपोर्ट (कम से कम 1 साल वैलिड)
पासपोर्ट साइज फोटो
वीजा एप्लिकेशन फॉर्म (Embassy से मिलता है)
बैंक स्टेटमेंट या इनकम का प्रूफ
पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (भारत से)
मेडिकल सर्टिफिकेट (बड़े रोग न होने का सबूत)
हेल्थ इंश्योरेंस (कम से कम $100,000 कवर वाला)
बैंक अकाउंट कैसे खोलें?
थाई बैंक में अकाउंट खोलने के लिए आपको ये चाहिए।
एम्बेसी से लेटर
वीजा या रेंट एग्रीमेंट
कुछ मामलों में लोकल एड्रेस का प्रूफ
ध्यान रखें:
वीजा मिलने के बाद, हर 90 दिन में अपना एड्रेस थाई इमिग्रेशन को बताना होता है।