सिर्फ 60,000 रुपये में जाएं थाईलैंड! IRCTC दे रहा बेस्ट मौका, इतने सस्ते में दोबारा नहीं मिलेगा मौका

IRCTC Thailand Tour Package: हर भारतीय का सपना होता है कि वह जीवन में कम से कम एक बार विदेश यात्रा करे। लेकिन सबसे पहले बजट की चिंता सताने लगती है। ज्यादातर सभी को लगता है कि विदेश जानें में लाखों रुपये खर्च हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप भी बजट की वजह से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं

अपडेटेड Sep 14, 2024 पर 6:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC: क्या आप भी थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है।

IRCTC Thailand Tour Package: हर भारतीय का सपना होता है कि वह जीवन में कम से कम एक बार विदेश यात्रा करे। लेकिन सबसे पहले बजट की चिंता सताने लगती है। ज्यादातर सभी को लगता है कि विदेश जानें में लाखों रुपये खर्च हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप भी बजट की वजह से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। IRCTC एक थाईलैंड का खास टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें सिर्फ 60,000 रुपये खर्च करके आप थाईलैंड घूम सकते हैं।

पैकेज कब और कहां से शुरू होगा?

IRCTC ने इस पैकेज की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। इस पैकेज का नाम थाईलैंड डिलाइट एक्स कोचीन (SEO12) रखा गया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यह टूर पैकेज 18 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक चलेगा और कोच्चि से शुरू होगा।


कितने दिनों का है टूर पैकेज?

ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है।

पैकेज में क्या-क्या सर्विस मिलेगी

इस पैकेज में आने-जाने की फ्लाइट टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा, लंच और डिनर शामिल है। इसके साथ ही ट्रैवल इंश्योरेस भी मिलेगा।

टूर पैकेज की कीमत कितनी होगी?

अकेले यात्रा करने पर 66,100 रुपये का खर्च आएगा।

2 या 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 57,400 रुपये का खर्च होगा।

2 से 11 साल के बच्चों के लिए बिस्तर के साथ 53,350 रुपये और बिना बिस्तर के 50,250 रुपये का खर्च होगा।

बुकिंग कैसे करें?

आप इस पैकेज को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, IRCTC के टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, जोनल ऑफिस और रीजनल ऑफिस से भी बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप 0484-2382991, 8287931934, 08287932095, 08287932082, 08287932098, 9003140655 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।