Thailand: अगर आप भी थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय (Indians) अब बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं। यानी, अब बिना किसी वीजा फीस का अमाउंट दिये थाईलैंड में घूम सकते हैं। थाईलैंज वीजा फीस 3,000 रुपये के करीब है, जो अब एयरपोर्ट पर जाकर देनी होती है। हालांकि, अब आपको ये फीस नहीं देनी होगी। थाईलैंड ज्यादा से ज्याजा टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए ऐसा ऑफर दे रहा है।
