Get App

Thailand Visa Fees: थाईलैंड जाने का है प्लान? इस तारीख तक बिना फीस के जा सकेंगे भारतीय

Thailand Visa Fees: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीयों को थाईलैंड जानें के लिए वीजा फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, वीजा फीस पर भारतीयों को पहले भी छूट मिल रही थी। ये छूट पहले 1 मई 2024 तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2024 पर 10:57 AM
Thailand Visa Fees: थाईलैंड जाने का है प्लान? इस तारीख तक बिना फीस के जा सकेंगे भारतीय
Thailand Visa Fees: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

Thailand Visa Fees: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीयों को थाईलैंड जानें के लिए वीजा फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, वीजा फीस पर भारतीयों को पहले भी छूट मिल रही थी। ये छूट पहले 1 मई 2024 तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। थाईलैंड सरकार ने इस छूट को भारतीयों के लिए आगे बढ़ा दिया है।

11 नवंबर तक भारतीयों को थाईलैंड में मलेगी वीजा छूट

थाईलैंड की कैबिनेट ने भारत और ताइवान के पर्यटकों के लिए वीजा छूट को छह महीने तक बढ़ाने की योजना को मंजूरी दे दी है। ज्यादातर दक्षिण एशियाई देश अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाना चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाईलैंड सरकार ने यह कदम उठाया है। प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि भारत और ताइवान के पर्यटक मौजूदा छूट शुक्रवार को समाप्त होने के बाद 11 नवंबर तक बिना वीजा के थाईलैंड में एंट्री कर सकेंगे। नियमों के मुताबिक ट्रैवलर्स यहां एक बार में अधिकतम 30 दिन तक ही रुक सकते हैं।

पिछले साल नवंबर से मिली थी छुट्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें