Get App

नई कार खरीदने पर पेमेंट का तरीका बदलेगा, जानिए क्या होगा नया नियम

Motor Insurance Service Provider की सिफारिशों को लेकर Insurance Regulatory and Development Authority ने एक समिति का गठन किया था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2021 पर 9:52 PM
नई कार खरीदने पर पेमेंट का तरीका बदलेगा, जानिए क्या होगा नया नियम

अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम जो आपको खबर बताने जा रहे हैं वह आपके काफी काम की है। अब कार खरीदने के बाद उसके पेमेंट का तरीका बदल रहा है। Motor Insurance Service Provider से संबंधित समिति ने सुझाव दिए हैं। अगर इन सुझावों की मानी जाए तो कार खरीदने के बाद उसका पेमेंट चेक से करना होगा। यहां तक की कार का इंश्योरेंस प्रीमियम भी नए चेक से दिया जाएगा।
 
साल 2017 में Motor Insurance Service Provider की गाइडलाइन को लागू किया गया था। गाइडलाइन को लागू करने के पीछे यह मकसद था कि कारों की इंश्योरेंस बिक्री को सरल बनाया जाए और उन्हें एक सिस्टम में लाया जाए। 

Motor Insurance Service Provider  बीमा कंपनी या बीमा मध्यस्थ द्वारा नियुक्त वाहन डीलर होता है। यह अपने माध्यम से बेचे जाने वाले मोटर वाहन के मोटर बीमा पॉलिसियों की सेवा भी ग्राहकों को उपलब्ध करवाता है।

साल 2017 में आई Motor Insurance Service Provider की सिफारिशों को लेकर  Insurance Regulatory and Development Authority ने एक समिति का गठन किया था। अब समिति ने Insurance Regulatory and Development Authority को अपनी रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट में कई प्रस्ताव है।

समिति का मानना है कि कार के इंश्योरेंस का पेमेंट करते समय पारदर्शिता की कमी है। समिति का मानना है कि जब ऑटोमोटिव डीलर से कार खरीदी जाती है तो कार का पूरा पेमेंट एक चेक से ही किया जाता है। इस वजह से इंश्योरेंस प्रीमियम की कीमत साफ-साफ नहीं दिखती और पारदर्शिता में भी कमी आती है।

इस वजह से ग्राहक को पता नहीं चलता कि कार की कीमत क्या है और उसने कितना इंश्योरेंस प्रीमियम दिया है। समिति का मानना है कि यह पॉलिसीधारक के लिए सहीं नहीं है। ग्राहक को इंश्योरेंस की असली कीमत पता ही नहीं चल पाती है। इस वजह से ग्राहक को डिस्काउंट के बारे में भी सही-सही जानकारी नहीं मिल पाती है।

समिति ने सुझाव दिया है कि ग्राहक को बीमा कंपनी को सीधा पेमेंट करना चाहिए। Motor Insurance Service Provider को रुपये अपने खाते में नहीं डालने चाहिए। समिति ने अपनी रिपोर्ट में एक मजबूत नियम की जरूरत बताई है। समिति का मानना है कि मोटर इंश्योरेंस को देखते हुए एक ताकतवर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की जरूरत है।

 Motor Insurance Service Provider को इसी के साथ ग्राहकों को इंश्योरेंस प्रतिनिधियों से मिलने वाले गिफ्ट के बारे में भी ग्राहक को बताना चाहिए। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें