Get App

सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आई बढ़त, दिग्गजों से जानिए क्या अभी करनी चाहिए खरीद?

आईआईएफएल सिक्योरिटी के अनुज गुप्ता का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आगे गोल्ड की कीमतों में बढ़त आने की संभावना है। एमसीएक्स गोल्ड को 47200 रुपये प्रति10 ग्राम पर मजबूत सपोर्ट है जबकि इसके लिए 47600 पर इमीडिएट सपोर्ट है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2022 पर 11:06 AM
सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आई बढ़त, दिग्गजों से जानिए क्या अभी  करनी चाहिए खरीद?
Goldman Sachs भी गोल्ड की कीमतों को लेकर बुलिश है। उसने इस साल के लिए स्पॉट गोल्ड प्राइस टार्गेट को बढ़ाकर 2100 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

Gold price today: पिछले हफ्ते हाजिर बाजार में 1852 डॉलर प्रति औंस का स्तर छुने के बाद सोने की कीमतों में मुनाफावसूली आती दिखी लेकिन बैंक ऑफ इंग्लैंड की तरफ से ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी और कच्चे तेल की बढती कीमतों के चलते दुनियाभर में महंगाई बढ़ने के डर के कारण सोने की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखनेको मिली और शुक्रवार को यह एक बार फिर 1800 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गया। गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल का पार कर गई है। उधर एमसीएक्स पर भी सोना शुक्रवार को 31 रुपये प्रति 10 ग्राम के बढ़त के साथ 47,948 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड के लिए ओवरऑल ट्रेन्ड मजबूती का है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का डर पैदा कर दिया है जिसके चलते बैंक ऑफ इंग्लैंड महंगाई को रोकने के लिए दरों में बढ़ोतरी करने पर मजबूर हुआ है। इसी तरह आगे यूरोपियन सेंट्रल बैंक और यूएस फेड भी दरे बढ़ाते नजर आ सकते है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यूरो और पाउंड में आई मजबूती से सोने की कीमतों को और सपोर्ट मिल सकता है।

जानकारो का कहना है कि अमेरिका ओपेक देशों पर तेल का उत्पादन बढ़ाने पर दबाव डाल रहा है लेकिन ओपेक देश अमेरिका के इस मांग को पूरा करने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि कच्चे तेल को ड्रिल करने की लागत ज्यादा बढ़ गई है और कच्चे तेल की बढ़ी कीमत बढ़े लागत उत्पादन के बोझ को घटाने में काम आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें