मार्केट में हैं 35 Smart Beta Funds, अपने लिए कैसे करें सही फंड का चुनाव?

स्मार्ट बीटा फंड को ऐसा पोर्टफोलियो कहा जा सकता है, जो किसी इंडेक्स का आइना होता है। लेकिन, वैल्यू, लो वोलैटिलिटी और अल्फा रिटर्न जैसे मानकों पर कुछ शेयरों को हटा दिया जाता है

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
इंडियन एमएफ इंडस्ट्री में स्मार्ट बीटा स्कीमों की संख्या 35 हो गई हैं, जिनका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट अक्टूबर के अंत में 2.700 करोड़ रुपये था।

Edelweiss Mutual Fund ने Edelweiss Nifty Midcap 150 Momentum 50 Index Fund (ENM50) लॉन्च किया है। यह इस फंड हाउस की तीन पैसिव इक्विटी स्कीमों में से एक है। ENM50 इस साल म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की तरफ से लॉन्च किया गया 21वां स्मार्ट-बीटा फंड है। यह फंड 50 कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा, जो निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स के हिस्सा हैं।

अब इंडियन एमएफ इंडस्ट्री में स्मार्ट बीटा स्कीमों की संख्या 35 हो गई हैं, जिनका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट अक्टूबर के अंत में 2,700 करोड़ रुपये था। इंडियन इक्विटी इनवेस्टमेंट स्पेस में यह कॉन्सेप्ट अपेक्षाकृत नया है। लेकिन, इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Children's Day 2022: एडलवाइज की सीईओ Radhika Gupta ने 4 महीने के बेटे के लिए शुरू किया SIP, जानिए क्या कहा


ETF या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड अलग-अलग तरह की कंपनियों के शेयरों में निवेश का एक जरिया है। ये कंपनियां Nifty50 या निफ्टी 100 की हिंसा है। इससे निवेशकों को यह फायदा होता है कि बहुत कम कॉस्ट में उन्हें डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो में निवेश करने का मौका मिलता है। इसकी वजह यह है कि इसमें कोई एक्टिव फंड मैनेजर नहीं होता है।

स्मार्ट-बीटा ईटीएफ एक कदम और आगे जाता है और एक इंडेक्स से ऐसे शेयरों को सेलेक्ट करता है, जो आपके लिए सबसे अनुकूल होते हैं। इसे पैसिव स्ट्रक्चर के तहत एक्टिव स्ट्रेटेजी कहा जाता है। पिछले साल नवंबर में बाजार में ऐसी 13 स्कीमें मौजूद थीं। तब मनीकट्रोल ने निवेशकों को ऐसी स्कीमों में निवेश करने में वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने की सलाह दी थी। क्या तब से कुछ बदलाव आया है?

क्या आपको स्मार्ट बीटा की जरूरत है?

स्मार्ट बीटा फंड को ऐसा पोर्टफोलियो कहा जा सकता है, जो किसी इंडेक्स का आइना होता है। लेकिन, वैल्यू, लो वोलैटिलिटी और अल्फा रिटर्न जैसे मानकों पर कुछ शेयरों को हटा दिया जाता है।

उदाहरण के लिए Nifty 50 या Nifty Midcap जैसे एक इंडेक्स में मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर कंपनियों के शेयर शामिल होते हैं। निफ्टी में सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली टॉप 50 कंपनियां शामिल होती हैं। Nifty 50 Value 20 इंडेक्स में 50 में से 20 कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

30 शेयरों को रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE), डिविडेंड यील्ड, लो प्राइस टू बुक (P/B) वैल्यू और लो प्राइस टू अर्निंग्स (PM) मल्टीपल के आधार पर 30 शेयरों को हटाया गया है। दूसरे शब्दों में 20 सबसे ज्यादा लिक्विड, वैल्यू और ब्लूचिप कंपनियों को शामिल किया गया है। इसी तरह से इन फैक्टर्स पर आधारित स्मार्ट-बीटा सूचकांक हैं।

फिनफिक्स रिसर्च के फाउंडर और एनालिस्ट प्रबलीन बाजपेयी के मुताबिक, ये फंड पैसिव फंड यूनिवर्स में वेरिएशंस ऑफर करते हैं। फंड सेलेक्शन सबसे बड़ा रिस्क है, जो हम लेते हैं। अगर आप अगले 15-20 साल के लिए इनवेस्ट कर रहे होते हैं तो यह पक्क नहीं होता है कि आपके एक्विट फंड को कौन मैनेज करेगा। इसी वजह से पैसिव स्ट्रेटेजी अट्रैक्टिव हो जाती है। स्मार्ट-बीटा स्ट्रेटेजी तब तक आपके लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो एलोकेशन का हिस्सा बनी रह सकती है जब तक दूसरे फंड होल्डिंग्स के शेयर एक जैसे न हो जाएं।

अगर आपके पास पहले दो लार्ज-कैप फंड्स हैं तो एक स्मार्ट बीटा ईटीएफ को जोड़ना उपयोगी नहीं हो सकता है, क्योंकि शेयरों को सेलेक्ट करने के लिए यूनिवर्स ऑफ स्टॉक्स सीमित है और यह हो सकता है कि इसमें से कई शेयर आपको पोर्टफोलियो में पहले से हो सकते हैं।

मान लीजिए आप एक ऐसे इनवेस्टर हैं, जो रिस्क नहीं लेना चाहते। क्या एक्टिवली मैनेज्ड लार्ज-कैप इंड आपके लिए सही है? आपके लिए पैसिव फंड कैसा रहेगा? वीआर वेल्थ एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ विवेक रेगे का कहना है कि फ्रटलाइन बेंचमार्क सूचकांकों में निवेश करने से आपका मकसद पूरा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, "स्मार्ट-बीटा सूचकांकों में लो वॉलेटिलिटी या क्वालिटी जैसे मानकों का इस्तेमाल कंजरवेटिव इनवेस्टर के लिए किया जाता है।" एडवाइजर्स इनवेस्टर्स को उनके लॉन्ग-टर्म स्मार्ट-बीटा स्ट्रेटेजी के लिए गाइड कर सकते हैं।

smart beta funds

आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

कैटेगरी के नाम से ऐसा लग सकता है कि आपके पास इंडेक्स के मुकाबले ज्यादा रिटर्न हासिल करने की संभावना है, लेकिन स्मार्ट-बीटा ईटीएफ हमेशा बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न नहीं देते हैं।

बीते एक साल में निफ्टी इक्वल वेट स्ट्रेटेजी ने कम से कम एक साल ट्रैक रिकॉर्ड वाले स्मार्ट-बीटा फंडों में बहुत अच्छा रिजल्ट दिया है। लेकिन, 5 साल के पीरियड में निफ्टी 50 वैल्यू 20 स्ट्रेटेजी सबसे सफल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।