Senior Citizen FD interest rate hike in October 2023: कई बैंकों ने अक्टूबर महीने में सामान्य और सीनियर सिटीजन के लिए FD पर ब्याज बढ़ाया है। सीनियर सिटीजन के लिए अपनी FD दरों में रिवीजन किया है। यहां आपको उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने हाल में Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ाया है। अक्टूबर महीने में अभी तक 9 बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Unity Bank) ने 701 दिनों की FD पर अपनी ब्याज दर को बढ़ा दिया है। बैंक अब सीनियर सिटीजन को 9.45% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 701 दिनों के निवेश पर सालाना 8.95 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
बैंक ऑफ बड़ौदा ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 3 साल तक FD पर ब्याज दर को 0.50 फीसदी बढ़ा दिया है। अब बैंक सीनियर सिटीजन को 2 से 3 साल की FD पर 7.9% तक का ब्याज दे रहे हैं। तिरंगा प्लस जमा योजना के तहत 399 दिनों की FD के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को 7.8% ब्याज दे रहा है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 46-90 दिनों की जमा पर एफडी दरें 125 बीपीएस यानी 1.25 फीसदी तक बढ़ा दी हैं। बैंक अब कम समय की FD पर 3.50 फीसदी के मुकाबले 4.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
केनरा बैंक ने 5 अक्टूबर से अपनी एफडी दरों को रिवाइज किया है। यह अब सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।
Yes Bank: 4 अक्टूबर से यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8% तक एफडी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
कर्नाटक बैंक: 1 अक्टूबर से कर्नाटक बैंक सीनियर सिटीजन को 7.75% तक की एफडी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank): 1 अक्टूबर से इंडसइंड बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% तक एफडी पर ब्याज ऑफर कर रहा है।
IDFC First Bank: 1 अक्टूबर से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8% तक एफडी ब्याज दर दे रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया: 1 अक्टूबर से बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक का ब्याज एफडी पर दे रहा है।