ये हैं एनपीएस की स्कीमों के फेवरेट मिडकैप शेयर, यहां देखें पूरी लिस्ट

मिडकैप शेयरों में निवेश की आजादी मिलने से मैनेजर्स को ज्यादा रिटर्न हासिल करने में मदद मिलेगी। एनपीएस की स्कीमों ने मिडकैप शेयरों में करीब 1,592 करोड़ रुपये का निवेश किया है

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 3:49 PM
पहले NPS मैनेजर्स को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में ट्रेडिंग वाले सिर्फ टॉप 100 कंपनियों के शेयरों में इनवेस्ट करने की इजाजत थी।

PFRDA ने पिछले साल जुलाई में एनपीएस (NPS) के मैनेजर्स को मिडकैप शेयरों (Midcap Shares) में इनवेस्ट करने की इजाजत दे दी थी। उन्हें मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से टॉप 200 कंपनियों के शेयरों में निवेश करने की आजादी दी गई। पहले उन्हें फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में ट्रेडिंग वाले सिर्फ टॉप 100 कंपनियों के शेयरों में इनवेस्ट करने की इजाजत थी। मिडकैप शेयरों में निवेश की आजादी मिलने से मैनेजर्स को ज्यादा रिटर्न हासिल करने में मदद मिलेगी।

एनपीएस की स्कीमों ने मिडकैप शेयरों में करीब 1,592 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ पेंशन फंड (स्कीम ई) ने भारत फोर्ज, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन, ट्रेंट, जुबिलेंट फूडवर्क्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्ज, कनटेनर कॉर्पोरेशन, इंद्रप्रस्थ गैस और कमिंस इंडिया के शेयरों में निवेश किया है। उसने सबसे ज्यादा निवेश भारत फोर्ज के शेयरों में किया है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं नितिन कामत, अशनीर ग्रोवर और विजय शेखर शर्मा जैसे फिनटेक फाउंडर्स की कितनी है सैलरी


एचडीएफसी पेंशन फंड (स्कीम ई) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम, पेट्रोनेट एलएनजी, एस्ट्रॉल लिमिटेड, ल्यूपिन, अशोक लेलैंड, कमिंस इंडिया, बॉश, इंद्रप्रस्थ गैस, वोल्टास और टीवीएस कंपनी के शेयरों में निवेश किया है। इसने सबसे ज्यादा निवेश हिंदुस्तान पेट्रोलियम में किया है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड (स्कीम ई) ने वरूण बेवरेजेज, ओबेरॉय रियल्टी, आरईसी, पॉलीकैब इंडिया, अशोक लेलैंड, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, एनएचपीसी, पर्सिटेंट सिस्टम्स, पेज इंडस्ट्रीज, क्रॉम्पटन ग्रीव्ज के शेयरों में निवेश किया है। इस स्कीम ने सबसे ज्यादा निवेश वरूण बेवरेजेज में किया है। स्कीम के पोर्टफोलियो में इस शेयर की हिस्सेदारी 0.71 फीसदी है।

कोटक महिंद्रा पेंशन फंड (स्कीम ई) ने भी कई मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है। इनमें सुप्रीम इंडस्ट्रीज, अल्केम लेबोरेट्रीज, जुबिलेंट फूडवर्क्स, पॉलीकैब इंडिया, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया, जिंदल स्टील एंड पावर, गुजरात गैस और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट शामिल हैं। इस स्कीम का सबसे ज्याद निवेश सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयरों पर है। स्कीम के पोर्टफोलियो में इस स्कीम की हिस्सेदारी 1.33 फीसदी है।

एलआईसी पेंशन फंड (स्कीम ई) ने भी कई मिडकैप कंपनियों के शेयरों में इनवेस्ट किया है। इनमें Steel Authority of India, Container Corporation of India, Bosch, Acc, Alkem Laboratories, Jubilant Foodworks, Colgate-Palmolive, Indraprashta Gas, MRF और NMDC शामिल हैं। इस स्कीम ने सबसे ज्यादा निवेश स्टील अथॉरिटी के शेयरों में किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।