Nifty Next 50 index (NN50) पिछले 2-3 साल से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इस सूचकांक में NSE पर सूचीबद्ध 50वें से लेकर 100वें नंबर के बीच के सबसे ज्यादा लिक्विडिटी वाले स्टॉक शामिल हैं। अलग-अलग टाइमफ्रेम में अलग-अलग स्टॉक्स में आए करेक्शन की वजह से इस इंडेक्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उदाहरण के लिए Zydus Lifesciences और Vodafone Idea के शेयरों में 2019 में गिरावट आई। 2020 में Hindustan Zinck Piramal और Enterprises के शेयरों में गिरावट आई।
Zomato, Paytm Money, Lupin और NDMC के शेयरों में 2022 में गिरावट आई। 2023 में बायोकॉन और अदाणी के शेयरों में गिरावट आई। हालांकि, कई फंड मैनेजर्स ने आगे इन शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की वजह से इनमें अपनी पॉजिशन बढ़ाई है। मनीकंट्रोल आपको NN50 में शामिल ऐसे कुछ शेयरों के बारे में बता रहा है, जिनमें फंड मैनेजर्स ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। अगले तीन महीनों में इन शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है।
इस स्टॉक में 34 एक्टिव स्कीमों ने हाल में अपना निवेश बढ़ाया है। इससे इस स्टॉक में निवेश करने वाले एक्टिव स्कीमों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। हाल में निवेश बढ़ाने वाली स्कीमों में DSP Equity Opportunities, SBI Dividend Yield और Invesco India Tax Plan शामिल हैं।
इस शेयर में हाल में 32 एक्टिव स्कीमों ने अपना निवेश बढ़ाया है। इससे इस शेयर में निवेश करने वाली स्कीमों की कुल संख्या बढ़कर 117 हो गई है। हाल में निवेश बढ़ाने वाली स्कीमों में ICICI Pru Technology, Franklin India Prima और Motilal Oswal Balance Advantage शामिल हैं।
Samvardhana Motherson International
इस स्टॉक में हाल में 26 एक्विट स्कीमों ने निवेश बढ़ाया है। इससे इस शेयर में निवेश करने वाली एक्टिव स्कीमों की कुल संख्या 92 हो गई है। हाल में निवेश बढ़ाने वाली स्कीमों में ICICI Pru LT Equity Fund (Tax Saving) और Tata Multicap and Invesco India Multicap शामिल हैं।
इस शेयर में हाल में 23 एक्टिव स्कीमों ने अपना निवेश बढ़ाया है। इससे इस शेयर में निवेश करने वाली एक्टिव स्कीमों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। हाल में इस शेयर में निवेश बढ़ाने वाली स्कीमों में Bandhan Core Equity, ICICI Pru Infrastructure और Canara Rob Consumer Trends शामिल हैं।