Saving Account Interest Rate: ज्यादातर लोग अपने कैश को एक जगह रखने और और उस पर कुछ ब्याज कमाने के लिए सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। सेविंग अकाउंट में रखने का सीधा मतलब है कि लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं। सेविंग अकाउंट बाकी सभी निवेश के ऑप्शन की तुलना में सबसे कम ब्याज देते हैं, लेकिन अगर सेफ्टी, लिक्विड कैश में तेजी से बदलने की क्षमता और इस पर बढ़ती निर्भरता इसे पहली पसंद बना देती है। सेविंग अकाउंट देश में ज्यादातर के लिए बचत और निवेश की पहली पसंद हैं। सेविंग अकाउंट से आप कितनी बार भी पैसा जमा कर सकते हैं और निकाल सकते हैं। ये इस्तेमाल करने में अन्य ऑप्शन की तुलना में आसान है और इसमे रिस्क सबसे कम है।
