सबसे सस्ता होम लोन लेना चाहते हैं? इन बैंकों का इंट्रेस्ट रेट सबसे कम

इंट्रेस्ट रेट बढ़ने से पहले आपको इनमें से किसी एक बैंक से अपना होम लोन सैंक्शन करा लेना चाहिए। होम लोन सैंक्शन होने के बाद आप उसका डिस्बर्समेंट करा सकते हैं। इससे आपका इंट्रेस्ट रेट कम बना रहेगा

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 5:38 PM
Story continues below Advertisement
आकर्षक इंट्रेस्ट रेट पर होम लोन देने वाले बैंकों की लिस्ट में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी शामिल हैं। यह 6.5 फीसदी इंट्रेस्ट रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है।

क्या आप घर खरीदने के लिए होम लोन (Home Loan) लेना चाहते हैं? अगर हां तो यह होम लोन लेने का सही समय है। अभी होम लोन का इंट्रेस्ट रेट (Interest Rates) बहुत कम है। इस साल बैंक इंट्रेस्ट रेट बढ़ा सकते हैं। अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में ब्याज दरें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।

उम्मीद है कि आरबीआई अपनी अगली मॉनेटरी पॉलिसी में इस बारे में अपना रुख साफ करेगा। हम आपको ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जो बहुत कम इंट्रेस्ट रेट पर होम लोन दे रहे हैं।

1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र बहुत कम इंट्रेस्ट रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है। यह सरकारी बैंक है। बैंकबाजार डॉटकॉम के मुताबिक, यह बैंक 6.4 फीसदी इंट्रेस्ट रेट पर 75 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए दे रहा है। इसकी ईएमआई 55,477 रुपये होगी।


2. आकर्षक इंट्रेस्ट रेट पर होम लोन देने वाले बैंकों की लिस्ट में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी शामिल हैं। यह 6.5 फीसदी इंट्रेस्ट रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है। यूको बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया भी इतने ही रेट पर होम लोन दे रहे हैं। ये सभी सरकारी बैंक हैं। इन बैकों से 20 साल के लिए 75 लाख रुपये के होम लोन की ईएमआई 55,918 रुपये होगी।

यह भी पढ़ें : Multibagger Stock: टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में लगातार 5वें दिन लगा अपर सर्किट, जानिए क्या अभी भी हैं निवेश के मौके

3. सबसे सस्ता होम लोन देने वाले बैंकों की लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक भी शामिल है। यह प्राइवेट सेक्टर का बैंक है। यह 6.55 फीसदी इंट्रेस्ट रेट पर होम लोन दे रहा है। 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेने पर ईएमआई 56,139 रुपये आएगी।

4. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.60 फीसदी पर होम लोन दे रहा है। यह सरकारी बैंक है। इससे 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेने पर 56,360 रुपये ईएमआई आएगी।

5. केनरा बैंक के होम लोन का इंट्रेस्ट रेट 6.65 फीसदी है। यह भी सरकारी बैंक है। इस बैंक से 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेने पर 56,582 रुपये की ईएमआई आएगी।

इसलिए इंट्रेस्ट रेट बढ़ने से पहले आपको इनमें से किसी एक बैंक से अपना होम लोन सैंक्शन करा लेना चाहिए। होम लोन सैंक्शन होने के बाद आप बाद में उसका डिस्बर्समेंट करा सकते हैं। इससे आपका इंट्रेस्ट रेट कम बना रहेगा। अभी प्रॉपर्टी की कीमतें भी ज्यादा नहीं हैं। ऐसे में यह आपके लिए घर खरीदने का अच्छा समय है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।