SCSS and Bank FD: सीनियर सिटीजन अपने लिए निवेश के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं जहां ज्यादा ब्याज के साथ पैसा भी सेफ रहे। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत उनका पैसा सेफ रहता है क्योंकि इसकी गारंटी सरकार देती है। ये योजना सरकार ने उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है जिस पर अधिकतम ब्याज सरकार की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। अभी इस पर 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो सीनियर सिटीजन को एफडी पर इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
