Get App

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में होता है डबल पैसा, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

पोस्ट ऑफिस में कुछ ऐसी स्कीम हैं जिसमें आप निवेश कर मोटा रिटर्न के साथ-साथ डबल फायदा भी उठा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2020 पर 1:23 PM
पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में होता है डबल पैसा, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

कोरोना वायरस के इस युग में पूरी दुनिया में आर्थिक रूप से तबाही मची हुई है। ऐसे में निवेशक बेहतर निवेश के ठिकने की तलाश में जुए हुए हैं। अगर आप भी किसी बेहतर जगह में निवेश की करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बेहतर साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस में स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) में निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां रिटर्न बेहतर मिलता है, साथ ही कुछ ऐसी भी स्कीम्स हैं, जिनमें आपकी निवेश की गई रकम डबल मिलती है।

किसान विकास पत्र : पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम किसान विकास पत्र (KVP) भारत सरकार द्वारा जारी किया एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसमें एक फिक्स टाइम के बाद आपका पैसा दोगुना हो जाता है। इसका मेच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीना है। इस स्कीम में कोई भी निवेश कर सकता है। मौजूदा समय में 6.9 फीसदी ब्याज मिलती है। इसमें कम से कम आप 1000 रुपये अधिक से अधिक से कोई लिमिट नहीं है। यानी आपको कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसे आप बैंक में यही पोस्ट ऑफिस में कहीं भी आप अकाउंट ओपन कर सकते हैं। 

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट: पोस्ट ऑफिस की एक और स्कीम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) भी है। यह बिल्कुल फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) की तरह ही होती है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की तरह इस स्कीम पर भी ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इस स्कीम पर आपको 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, जिसका कैलकुलेशन सालाना आधार पर किया जाता है। लेकिन, इस पर मिलने वाली ब्याज की राशि स्कीम के मैच्योरिटी पर मिलती है।  इसमें अगर आप 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 126 महीने बाद आपका पैसा 2 लाख हो जाएगा। इस स्कीम में भी जमा राशि पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): पब्लिक प्रोविडेंट फंड में साल भर में 12 किश्तों में आप पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें निवेश की गई राशि, ब्याज और मेच्योरिटी राशि तीनों में इनकम टैक्स में छूट मिलती है। इस स्कीम में 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। लेकिन सात साल के बाद आप थोड़ा बहुत पैसा निकाल सकते हैं। इस स्कीम में मौजूदा समय में 7.1 फीसदी ब्याज मिलती है। इसमें आप कम से 500 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख सालाना निवेश कर सकते हैं। अगर आप 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो उसे 3 लाख रुपये होने में 120 महीना लगेगा। 

पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट: पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट नाम से भी एक स्कीम है। इसकी मेच्योरिटी 5 साल है। इसमें आपको कमस के 200 रुपये से निवेश करना शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में पहले 3 साल के लिए 5.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलती है। फिर पांचवें साल में इस पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलती है। इमसें अगर आपने 1 लाख रुपये निवेश किया है तो उसे 2 लाख रुपये होने में 128 महीना लगेगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें