अगर आपके पास है 5 रुपये का ऐसा नोट, घर बैठे कमा सकते हैं पैसा- जानें कैसे

5 रुपये का ऐसा पुराना नोट बेचकर 30 से 35 हजार रुपये कमा सकते हैं

अपडेटेड Jul 07, 2021 पर 1:13 PM

अगर आपको पुराने सिक्कों और नोटों को कलेक्ट करने का शौक है तो बगैर किसी कड़ी मेहनत के आप रातों रात कभी भी लखपति बन सकते हैं। आपकी किस्मत के दरवाजे कभी भी खुल सकते हैं। अगर आपके पास एक ऐसा 5 रुपये का नोट तो वो भी आपको बिना पसीना बहाए यानी बिना किसी मेहनत के घर बैठे लखपति बना सकता है। इस सिक्के को ऑनलाइन बेचकर पैसे कमा सकते हैं। 5 रुपये का ये नोट बेचकर 30 से 35 हजार रुपये कमा सकते हैं।

5 रुपये का नोट

आज यहां आपको 5 रुपये के एक ऐसे नोट के बारे में बता रहे हैं जिसे बेचकर आप से हजारों रुपये कमा सकते हैं। इस नोट की खासियत है कि इस पर 786 नंबर लिखा होना चाहिए। साथ ही इस नोट पर ट्रैक्टर भी बना होना चाहिए। अगर आपके पास भी इस तरह का नोट है तो आप इसके बदले में 30 हजार रुपये पा सकते हैं।

क्यूं है ये नोट खास
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी इस नोट को काफी रेयर माना गया है। अगर आपके पास भी ऐसा नोट है तो इसे ऑनलाइन बेच सकते हैं।

यहां बेच सकते हैं नोट

कई ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर पुराने नोट और स‍िक्‍कों की खरीदा और बेचा जाता है। कई कंपनियां जैसे शॉपक्लूज और मरुधर आर्ट्स पर अपनी पुरानी करेंसी को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। इसके अलावा coinbazzar.com पर भी पुराने नोटों के बदले कई गुना पैसे मिल सकते हैं। दरअसल इस प्लेटफॉर्म्स पर पुरानी करेंसी की अच्छी कीमत मिल जाती है। इंडियामार्ट जैसी वेबसाइट पर इन नोटों को आसानी से अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।