कोरोना (Covid-19) काल के बाद लोगों को जहां आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं लोग कोरोना काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी कम इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के बीच पर्सनल Vehicle खरीदने का चलन बढ़ा है। इस से एक तरफ जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल से बचा जा सकता है तो दूसरी तरफ खुद की गाड़ी होने का आराम भी मिल जाता है।
ऐसे में मार्केट में Second Hand कारों की मांग भी बढ़ी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस समय कई ऐसे बैंक हैं जो Second Hand कार खरीदने के लिए लोन दे रहे हैं। इन लोन की खास बात यह है कि यह लोन सस्ती ब्जाय दरों पर दिए जा रहे हैं।
अगर आप Second Hand कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह देख ले कि आपका बजट क्या है और आपको कितने रुपय तक का लोन बैंक से लेना चाहिए। इसके बाद जो भी बैंक Second Hand कारों पर लोन दे रहे हैं उनकी ब्याज दर लिस्ट देख ले। इससे आपको आइडिया लग जाएगा कि कौन सा बैंक आपको कितनी कम ब्याज दर से लोन दे रहा है।
इसी के साथ कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो Second Hand कार खरीदने के लिए ग्राहकों को कई स्कीमों के साथ लोन सुविधा दे रहे हैं। जैसे की कुछ बैंक ऐसे हैं जो 7 साल तक के लिए Second Hand कार पर लोन की सुविधा दे रहे हैं तो वहीं कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो 3-5 साल तक के लिए लोन दे रहे हैं। Second Hand कार खरीदने से पहले आप कार के साथ-साथ बैंक लोन से संबंधित सभी जानकारी जुटा ले। इससे आपको लोन लेने में काफी फायदा मिलेंगा।
अगर आप Second Hand कार खरीदने की सोच रहे हैं और इसके लिए बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे कुछ बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको Second Hand कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन दे रहे हैं।
Bank of India आपको Second Hand कार खरीदने के लिए 5 लाख तक का लोन दे रहा है लेकिन आपको 7.45 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन दिया जाएगा। Canara Bank भी आपको 5 लाख तक का लोन 7.30 प्रतिशत की ब्जाय दर पर दे रहा है। Punjab National Bank आपको 8.30 प्रतिशत ब्याज की दर से लोन दे रहा है। Central Bank में ब्याज की दर 8.80 प्रतिशत है। UCO बैंक भी Second Hand कारों पर 8.80 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक State Bank of India में भी Second Hand कारों पर 9.20 प्रतिशत की ब्जाय दर से लोन मिल रहा है। Punjab and Sindh Bank में भी 9.85 प्रतिशत ब्जाय दर से Second Hand कारों पर लोन मिल रहा है।
Bank Of Maharashtra में इस लोन पर ब्याज दर 10.05 प्रतिशत है। ICICI बैंक Second Hand कारों पर 12.00 प्रतिशत की ब्जाय दर से लोन दे रहा है। HDFC बैंक में Second Hand कार खरीदने के लिए 13.75 प्रतिशत की ब्जाय दर से लोन दे रहा है। Axis Bank में ब्याज की कीमत 14.55 प्रतिशत है।
हमने आपको जितने भी बैंकों की ब्जाद दर बताई है उनमें बैंक फीस और लोन लेने के लिए प्रोसेस में खर्च होने वाली रकम को शामिल नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
