X-mas Holiday: क्या आपको इस बार क्रिसमस पर छुट्टी मिलेगी? यहां चेक करें पूरी लिस्ट, इस दिसंबर छुट्टी का मजा होने वाला है किरकिरा

X-mas Holiday: 25 दिसंबर, क्रिसमस (Christmas) हर साल दिसंबर के महीने में पब्लिक हॉलिडे होता है

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 4:31 PM
क्रिसमस की छुट्टी पूरे देश में होती है लेकिन इस साल ये आपको नहीं मिलने वाली है।

X-mas Holiday: 25 दिसंबर, क्रिसमस (Christmas) हर साल दिसंबर के महीने में पब्लिक हॉलिडे होता है। क्रिसमस की छुट्टी पूरे देश में होती है। ये त्योहार देश के ज्यादातर राज्यों में मनाया जाता है। हर साल क्रिसमस का दिन बैंक छुट्टी के तौर पर रहता है लेकिन साल के सबसे बड़े त्योहार के दिन आपको छुट्टी नहीं मिलेगी। यह तब होता है जब 25 दिसंबर रविवार के दिन पड़ता है। इस साल यानी 2022 में क्रिसमस की छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि ये त्योहार रविवार यानी संडे के दिन है। यानी, इस बार ज्यादातर सभी सरकारी, प्राइवेट सेक्टर और बैंकों के कर्मचारियों को क्रिसमस की छुट्टी नहीं मिलने वाली है।

नहीं मिलेगी लंबे वीकेंड की छुट्टी

कर्मचारियों के लिए क्रिसमस संडे के दिन होने के कारण लंबे वीकेंड छुट्टी के प्लान पर भी पानी फिर गया है। अगर क्रिसमस की छुट्टी गुरुवार या शुक्रवार के दिन होती तो कर्मचारियों को लंबे वीकेंड की छुट्टी मिल सकती थी लेकिन साल 2022 के आखिरी महीनें दिसंबर में ऐसा नहीं हुआ। क्रिसमस ही नहीं इस बार कर्मचारियों को नये साल की भी छुट्टी नहीं मिलेगी। ज्यादातर ऑफिस में 31 दिसंबर और नये साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी छुट्टी होती है लेकिन इस साल 31 दिसंबर को शनिवार और 1 जनवरी 2023 को रविवार है। कर्मचारियों की नए साल की छुट्टी भी मारी गई।


बैंक क्रिसमस पर रहेंगे बंद

सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक क्रिसमस के दिन बंद रहते हैं लेकिन इस बार क्रिसमस और संडे होने के कारण बंद रहेंगे। आरबीआई ने दिसंबर के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी की है। दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। 25 दिसंबर और नये साल के पहले दिन बैंक बंद रहेंगे लेकिन ग्राहकों को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह मिलती रहेंगी।

ये है दिसंबर की छुट्टी की पूरी लिस्ट

24 दिसंबर (शनिवार)- चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद

25 दिसंबर (रविवार) - क्रिसमम की छुट्टी और पूरे देश में वीकेंड रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (सोमवार)- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद

31 दिसंबर (शनिवार) - नये साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद

1 जनवरी 2023 – नये साल पहला दिन और रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

रेलवे शेयरों का ड्रीम रन जारी, RVNL में 10% का अपर सर्किट, क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेजी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।