Get App

शादी करने वाले हैं, लेकिन क्या आपने अपने पार्टनर से पूछे हैं ये सवाल?

पैसों से जुड़े कुछ सवाल हैं, जो शादी से पहले आपको अपने पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2019 पर 10:19 AM
शादी करने वाले हैं, लेकिन क्या आपने अपने पार्टनर से पूछे हैं ये सवाल?

शादी अपने आप में काफी बड़ा फैसला है। कंपैटिबल लाइफ पार्टनर चुनना ही बड़ा टास्क है। ऐसे में बहुत सारी चीजें होती हैं, जिनका ध्यान रखना पड़ता है।

लेकिन शादी का फैसला लेने के दौरान एक चीज है, जिसपर चर्चा जरूर कर लेनी चाहिए। शादी के बाद ये मैटर काफी बड़ा हो जाता है। यहां हम मनी मैटर की बात कर रहे हैं।

पैसों से जुड़े कुछ सवाल हैं, जो शादी से पहले आपको अपने पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए।

फाइनेंशियल सिचुएशन कैसी है?

आपको पता होना चाहिए कि आपके पार्टनर की आर्थिक स्थिति कैसी है। क्रेडिट सिचुएशन क्या है। इससे आपके भविष्य पर असर पड़ने वाला है। आपके पार्टनर ने क्या कोई कर्ज ले रखा है, संपत्ति कितनी है या लायबिलिटीज क्या हैं? ये सारी चीजें आपको पता होनी चाहिए।

फाइनेंशियल गोल क्या हैं?

जरूरी नहीं कि पैसों को लेकर आपका अप्रोच जो हो, वही आपके पार्टनर का भी हो, इसलिए हमेशा अपने पार्टनर के मनी अप्रोच पर डिस्कशन कर लेना चाहिए। हो सकता है कि आपका फाइनेंशियल गोल कुछ और हो और आपके पार्टनर का कुछ अलग। इसलिए ये देखना जरूरी है कि आप दोनों के टारगेट एक दूसरे से कितने मैच करते हैं और इसे लेकर फ्यूचर प्लानिंग करने में कैसी समस्याएं आएंगी।

फाइनेंस कौन देखेगा?

अगर आप दोनों आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं तो ये तय कर लेना जरूरी है कि घर का फाइनेंस कौन देखेगा। खर्च और सेव करने को लेकर आप दोनों का आपस में क्या तालमेल है। घर के खर्चे को आपस में बांटने को लेकर आपके पार्टनर की राय क्या है, ये जानना जरूरी है।

आपके परिवार का क्या?

शादी के बाद आप पर दो परिवार की जिम्मेदारी हो जाएगी। जरूरी तो नहीं कि शादी के बाद पति या पत्नी का परिवार ही आपकी जिम्मेदारी है। आपका फर्ज बनता है कि अपने खुद के पहले परिवार की भी सुध लेते रहें। अपने और अपने परिवार के लिए भी सेविंग्स करते रहें। आपके माता-पिता भले ही आपसे कुछ न कहें लेकिन उन्हें आपकी जरूरत होगी। इस बारे में अपने पार्टनर की राय जरूर जान लें।

रिश्तों में पैसों को नहीं आने देना चाहिए, सही बात है लेकिन अगर पैसों को लेकर सारा मामला पहले ही सुलझा लिया जाए तो आपकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा आसान हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें