एक्सपर्ट्स के सुझाए आज के इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स जिनमें हो सकती है बम्पर कमाई, इनसे न चूके नजर

निफ्टी के लिए इमीडिएट डाउनसाइड टार्गेट 16,500 -16,300 के आसपास हो सकता है जो अगले 1-2 हफ्ते में आता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 17,300 पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है।

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 9:23 AM
बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में बना पैटर्न उछाल पर बिकवाली वाले एक्शन की और संकेत कर रहा है।

सोमवार को आई रिकवरी के बाद भारतीय बाजार मंगलवार को ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में कामयाब नहीं रहे। कल के कारोबार में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी कल 70 अंक गिरकर 16,983 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 195 अंक गिरकर 57,064 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में बना पैटर्न उछाल पर बिकवाली वाले एक्शन की और संकेत कर रहा है।

Omicron के खतरे के बावजूद Tourism, Hospitality और Airline शेयरों में आई जोरदार तेजी!

कल के कारोबार में consumer durable और IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। वहीं, metals, auto और bank इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। Small-cap index कल 1.45 फीसदी भागा था। वहीं, mid-cap index 0.29 फीसदी चढ़ा था।


आज क्या हो इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटा निगेटिव कैंडल बनता दिखा है। ये पैटर्न उछाल पर बिकवाली का संकेत होता है। निफ्टी में कमजोरी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 16,782 की तरफ भी जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि डेली चार्ट पर लोअर हाईज और लोअर लोज का निगेटिव चार्ट पैटर्न बना हुआ है और मंगलवार के 17,324 के हाई को इस क्रम का नया लोअर हाई माना जा सकता है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki India, NTPC, TCS और अन्य स्टॉक्स

निफ्टी के लिए इमीडिएट डाउनसाइड टार्गेट 16,500 -16,300 के आसपास हो सकता है जो अगले 1-2 हफ्ते में आता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 17,300 पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है।

एक्सपर्ट्स के सुझाए आज के इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स जिनमें हो सकती है बम्पर कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल

Tata Consumer Products: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य-₹800-₹810, स्टॉप लॉस - ₹760

Infosys: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य- ₹1775, स्टॉप लॉस- ₹1690

GCL Securities के रवि सिंघल की इंट्राडे कॉल

Indusind Bank: बेचें - ₹880, लक्ष्य- ₹850, स्टॉप लॉस - ₹890

ShareIndia के रवि सिंह की इंट्राडे कॉल

HCL Technologies: खरीदें- ₹1135, लक्ष्य- ₹1180, स्टॉप लॉस- ₹1110

Havells India: खरीदें- ₹1350, लक्ष्य- ₹1390, स्टॉप लॉस- ₹1330

Proficient Equities के मनोज डालमिया की इंट्राडे कॉल

Power Grid Corporation of India: खरीदें- ₹203.50, लक्ष्य- ₹213, स्टॉप लॉस- ₹199.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।