Tomato Price: दिल्ली में 80 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है टमाटर, आम लोगों पर महंगाई की मार

Tomato Price: हाल में भीषण गर्मी पड़ने से सप्लाई कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की रिटेल कीमतें बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। दिल्ली-एनसीआर एरिया में फलों और सब्जियों की प्रमुख सप्लायर मदर डेयरी अपनी रिटेल सेल प्वाइंट 'सफल' पर 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement
Tomato Price: हाल में भीषण गर्मी पड़ने से सप्लाई कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की रिटेल कीमतें बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

Tomato Price: हाल में भीषण गर्मी पड़ने से सप्लाई कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की रिटेल कीमतें बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। दिल्ली-एनसीआर एरिया में फलों और सब्जियों की प्रमुख सप्लायर मदर डेयरी अपनी रिटेल सेल प्वाइंट 'सफल' पर 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है। स्थानीय सब्जी विक्रेता 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटरों की बिक्री कर रहे हैं।

गर्मी से पड़ा टमाटर की सप्लाई पर असर

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि पहाड़ी इलाकों के प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में भीषण गर्मी पड़ने से इस फसल की उपज प्रभावित हुई है। उपज कम होने से रिटेल बाजारों में टमाटर की सप्लाई सीमित हो गई है और इसके बाद कीमतों में उछाल आया है।


दिल्ली में ये है टमाटर का भाव

ऑनलाइन मंच ओटिपी और ब्लिंकिट पर टमाटर की बिक्री 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर की जा रही है। स्थानीय विक्रेताओं ने टमाटर की ऊंची रिटेल कीमतों के लिए 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम पर थोक कीमतों में तेज बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, उपभोक्ता मामलों के विभाग के संकलित आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर की रिटेल कीमतें 55 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

आलू और प्याज की कीमतों में भी आई तेजी

शुक्रवार को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 58.25 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। टमाटर की अधिकतम और न्यूनतम कीमतें क्रमशः 130 रुपये प्रति किलोग्राम और 20 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गईं। टमाटर के अलावा आलू और प्याज की रिटेल कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। आलू और प्याज की अखिल भारतीय औसत रिटेल कीमतें क्रमशः 35.34 रुपये प्रति किलोग्राम और 43.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

ITR Filing: सैलरी, कैपिटल गेंस और अन्य स्रोतों से इनकम है तो आपको आईटीआर-2 फॉर्म का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।