ये 5 पब्लिक सेक्टर बैंक दे रहे हैं सस्ता गोल्ड लोन, जानें कितना है ब्याज

Gold Loan: फाइनेंशियल इमरजेंसी के समय या पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग गोल्ड लोन का सहारा लेते हैं

अपडेटेड Jul 14, 2021 पर 11:46 AM

फाइनेंशियल इमरजेंसी के समय या पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग गोल्ड लोन का सहारा लेते हैं। गोल्ड लोन को सिक्योरड लोन भी कहते हैं क्योंकि इसमें आप अपना सोना या गोल्ड ज्वैलरी गिरवी रखकर लोन लेते हैं। आप प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर या NBFC से गोल्ड लोन ले सकते हैं।

लोन एप्लिकेशन को पास करने से पहले बैंक गोल्ड की क्वालिटी और कैरेट चेक करते हैं। मार्केट रेट के आधार पर गोल्ड लोन दिया जाता है। ज्यादातर बैंक मार्केट रेट का 75 फीसदी गोल्ड लोन के तौर पर देते हैं। यानी आप जितना भी गोल्ड गिरवी रखते हैं उसका 75 फीसदी ही लोन मिलेगा। उदाहरण के लिए अगर मार्केट रेट के मुताबिक 1 लाख रुपये का गोल्ड गिरवी रखने पर 75000 रुपये तक का गोल्ड लोन मिलेगा।

बैंकों में पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक सस्ता गोल्ड लोन ऑफर कर रहे हैं। ये पांच सरकारी बैंक सस्ता गोल्ड लोन ऑफर कर रहे हैं।

बैंक गोल्ड लोन पर इतना ले रहे हैं ब्याज

पंजाब एंड सिंध बैंक – 7 से 7.50 फीसदी
बैंक ऑफ इंडिया – 7.30 से 8.95 फीसदी
केनरा बैंक – 7.35 फीसदी
SBI – 7.35 फीसदी
आंध्रा बैंक – 7.60 फीसदी
स्रोत – बैंक वेबसाइट

टॉप 5 प्राइवेट सेक्टर बैंक जो सस्ता गोल्ड लोन ऑफर कर रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर बैंकों में फेडरेल बैंक सबसे सस्ता गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है।


HDFC बैंक -  8.95 to 17.20 फीसदी
फेडरेल बैंक - 8.50 फीसदी
Karur Vysya बैंक - 8.60 to 9.60 फीसदी
ICICI बैंक 9.00 to 19.76 फीसदी
धनलक्ष्मी बैंक – 9.65 फीसदी

ये एनबीएफसी (NBFC) सबसे सस्ता गोल्ड लोन ऑफर कर रहे हैं।

IIFL फाइनेंस - 9.24 to 24 फीसदी
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी – 11.5 फीसदी
मुथूट फाइनेंस – 11.99 फीसदी
बजाज फाइनेंस लिमिटेड – 11.99 फीसदी
मनापुरम फाइनेंस लिमिटेड – 12 फीसदी

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल होना चाहते हैं हॉलीवुड स्टार जैकी चैन, जमकर तारीफ की

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (
https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।