चार दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है, लेकिन बैंक निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। इधर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज OUTPERFM कर रहे हैं । इस बीच फार्मा और FMCG शेयरों आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। डिवीज लैब 3% उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही डॉक्टर रेड्डीज, ग्लेनमार्क फार्मा और बायोकॉन में भी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं रियल्टी और NBFCs में आज मुनाफावसूली हो रही है। इस बीच सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में रौनक है। मुथूट फाइनेंस 3% से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही मणप्पुरम में भी तेजी आई है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
HDFC AMC: प्रकाश गाबा HDFC AMC के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4260 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
MANAS JAISWAL.com के मानस जायसवाल की पसंद
IPCA Labs: मानस IPCA Labs पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1364 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1425 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद
Kotak Mahindra Bank (Fut)- राजेश सातपुते ने Kotak Mahindra Bank पर 1840/1870 रुपये से ज्यादा के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक में 1780 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Narayana Health-धर्मेश कांत Narayana Health पर बुलिश नजर रखा है। इस स्टॉक में 1500/2200 रुपये का टारगेट के लिए खरीदारी की जानी चाहिए।
BEL- प्रशांत सावंत BEL पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 295 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 320 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की पसंद
ICICI Prudential- आशीष बहेती ICICI Prudential पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 720 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 775 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।