अंडमान निकोबार घूमने का है प्लान! ट्रैवल, फूड, होटल कैसे करें प्लान? खर्च आएगा 50,000 रुपये से भी कम
How to Plan Holiday Trip Andman Nicobar: क्या आप भी अंडमान निकोबार घूमने का प्लान कर रहे हैं। ये अंडमान निकोबार जाने का बेस्ट समय है। श्री विजया पुरम, जिसे पहले पोर्ट ब्लेयर कहा जाता था, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है। ये प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 4:42 PM
Holiday Plan: 50000 रुपये से कम के बजट में जाना है अंडमान निकोबार?
How to Plan Holiday Trip Andman Nicobar: क्या आप भी अंडमान निकोबार घूमने का प्लान कर रहे हैं। ये अंडमान निकोबार जाने का बेस्ट समय है। श्री विजया पुरम, जिसे पहले पोर्ट ब्लेयर कहा जाता था, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है। ये प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। सफेद रेत वाले समुद्र तट, घने जंगल और अनोखा समुद्री जीवन इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग बनाता हैं। यहां स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और सीफूड का मजा लेने के साथ सेलुलर जेल और खूबसूरत द्वीपों को घूम सकते हैं। अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां जाना सबसे अच्छा रहता है। सस्ते में लग्जरी तक ठहरने के कई ऑप्शन हैं। यह जगह संस्कृति, रोमांच, और सुकून का शानदार मेल है। अगर आप 50,000 रुपये के कम बजट में अंडमान निकोबार जाना चाहते हैं, तो आपको तरीका बता रहे हैं।
घूमने का बेस्ट टाइम
अक्टूबर से अप्रैल का समय यहां आने के लिए सबसे बेस्ट है।
कैसे पहुंचे?
दिल्ली से श्री विजया पुरम (पोर्ट ब्लेयर) तक हवाई यात्रा सबसे तेज ऑप्शन है, जिसमें 5-6 घंटे लगते हैं। हवाई किराया ₹9,875 से शुरू होता है। सस्ता ऑप्शन चुनने पर यात्रा का समय 16 घंटे तक हो सकता है। दिल्ली से चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद या विशाखापत्तनम तक ट्रेन या हवाई मार्ग से पहुंचकर, वहां से पोर्ट ब्लेयर के लिए हवाई या फेरी सर्विस ली जा सकती है। फेरी में 2 से 3,000 रुपये लेंगेगे। ट्रेन और फेरी ऑप्शन से यात्रा लंबी हो सकती है, लेकिन पैसा फ्लाइट की तुलना में थोड़ा कम हो जाएगा।
रहने का इंतजाम
बजट में ठहरने के लिए होमस्टे और गेस्ट हाउस ₹800-1,000 रोजाना से शुरू होते हैं। मिड-रेंज 3-स्टार होटल ₹2,000-5,000 और लग्जरी होटल ₹8,000-50,000 एक दिन के लिए मिलेगा। सरकारी गेस्ट हाउस के लिए अंडमान टूरिस्ट की वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।
खर्च: ₹28,000 (7 रातों के लिए)।
क्या खाएं?
यहां का खाना बंगाली, पंजाबी और तमिलियन के असर का मिक्स है। समुद्री भोजन यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जिसमें मछली, झींगा, केकड़ा और लॉबस्टर शामिल हैं। फेमस डिशेज में फिश करी, कोकोनट प्रॉन करी, तंदूरी फिश, क्रैब मीट करी, माछेर झोल और बारबेक्यूड सीफूड शामिल है।
खर्च: ₹750-3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन।
क्या करें?
नेशनल पार्क
महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क, माउंट हैरियट (साउथ अंडमान)।
कैंपबेल बे, गालाथिया (ग्रेट निकोबार)।
रानी झांसी मरीन (रिचीज आर्किपेलागो)।
सैडल पीक (नॉर्थ अंडमान)।
समुद्र तट
राधानगर, एलीफेंट, काला पत्थर, विजय नगर (हैवलॉक द्वीप)।