कल के कारोबार में 3 तीनों की तेजी थमती नजर आई थी और बाजार 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था। ऑटो को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला था। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर डाला था।

कल के कारोबार में 3 तीनों की तेजी थमती नजर आई थी और बाजार 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था। ऑटो को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला था। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर डाला था।
कारोबार के अंत में निफ्टी 200 अंक टूटकर 17,600 के नीचे बंद हुआ था जबकि सेंसेक्स 770 अंक टूटकर 58,800 के स्तर पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में कम टूटे थे। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.96 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। वहीं स्म़ॉलकैप 100 इंडेक्स 0.34 फीसदी फिसला था।
कल के कारोबार में TVS Motor, Blue Star, Himadri Speciality Chemical फोकस में रहें थे। Himadri Speciality Chemical ने 14.83 फीसदी की बढ़त के साथ 66.20 रुपये के स्तर पर बंद होने के पहले इंट्राडे में 67.65 रुपये का नया फ्रेश वीक हाई लगाया था। इसी तरह Blue Star 9.66 फीसदी की बढ़त के साथ 1,000.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था जबकि टीवीएस मोटर्स एफएंडओ सेगमेंट का सबसे बड़ा गेनर रहा था और 4.97 फीसदी की बढ़त के साथ 657.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए देखते है अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज की श्रीकांत चौहान की राय
TVS Motor Company- श्रीकांत चौहान का मानना है कि जब तक यह स्टॉक 625 रुपये के ऊपर टिका रहता है तब तक इसमे तेजी बनी रहेगी। इस लेवल के ऊपर मजबूती से टिक रहने पर यह स्टॉक 680-710 रुपये का लेवल दिखा सकता है।
Himadri Speciality Chemical- नियरटर्म में भी अगर यह स्टॉक 61 रुपये के ऊपर बना रहता है तो इसमें और तेजी देखने को मिलेगी। ब्रेकआउट ट्रेडर्स के लिए 61 रुपये का स्तर काफी अहम है जिसपर नजर रखने की सलाह होगी। 61 रुपये को पार करने पर यह स्टॉक 70-75 रुपये का स्तर दिखा सकता है ।
Blue Star- हमारा मानना है कि अब इस स्टॉक की दिशा साफ नजर नहीं आ रही है। ट्रेडर्स को अब किसी भी तरफ ब्रेकआउट की पुष्टि का इंतजार है। तेजी करने वालों के लिए 1050 रुपये का स्तर अहम ब्रेकआउट लेवल होगा। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें जल्द ही 1100-1150 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह शेयर 950 रुपये के नीचे फिसलता है तो यह कमजोरी 925-890 रुपये के नीचे जा सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।