केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में 40 पर्सेंट पॉल्यूशन की वजह ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री है और सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए उपाय ढूंढ रही है। नई दिल्ली में आयोजित ग्रीन भारत समिट (Green Bharat Summit) में गडकरी ने कहा कि पॉल्यूशन के संकट को दूर करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन अगला बड़ा उपाय है। दिल्ली-एनसीआर में एयर पॉल्यूशन की बुरी स्थिति के बारे में गडकरी ने कहा कि इस मसले से निपटने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं।
