Travel Tips: गर्मियों की छुट्टी के लिए करनी है हवाई टिकट बुक, सस्ती फ्लाइट Ticket के लिए करें इन 5 टिप्स का इस्तमाल

Travel Tips: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं? लेकिन महंगी फ्लाइट टिकट से परेशान हैं और इस कारण टिकट बुक नहीं करा रहे हैं। तो यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए सस्ती एयर टिकट बुक कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 6:01 PM
इन 5 टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपने परिवार के लिए सस्ती हवाई टिकट बुक सकते हैं।

Travel Tips: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं? लेकिन महंगी फ्लाइट टिकट से परेशान हैं और इस कारण टिकट बुक नहीं करा रहे हैं। तो यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए सस्ती एयर टिकट बुक कर सकते हैं। इन 5 टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपने परिवार के लिए सस्ती हवाई टिकट बुक सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में..

मंगलवार से गुरुवार के बीच की करें फ्लाइट बुक

वीकेंड की तुलना में मंगलवार से गुरुवार के बीच फ्लाइट का किराया कम होता है। वीकेंड पर यानी शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच किराया सबसे ज्यादा होता है। अगर आपको छुट्टी को लेकर परेशानी नहीं है तो कोशिश करें की फ्लाइट की टिकट बुकिंग मंगलवार से गुरुवार के बीच कराए।


छह हफ्ते पहले एडवांस में कराए बुकिंग

हवाई टिकट 6 हफ्ते पहले बुक कराने से आपको कम कीमत पर टिकट मिल जाएगी। अपनी जर्नी की तारीख पास आने पर टिकट हमेशा महंगी मिलेगी। यानी, ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपको 3-4 दिन में जाना है, और आप कम समय में टिकट बुक करा रहे हैं। टूर कंपनियों और आपके लिए टिकट बुक कराने के लिए ये अच्छा गैप होता है। कम समय की बुकिंग कराने पर टिकट महंगी मिलती है।

एयरलाइंस की वेबसाइट पर चेक करें प्राइस

हवाई टिकट बुक कराने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर प्राइस चेक कर लें। कई बार एयरलाइंस कंपनियां डिस्काउंट ऑफर चला रही होती हैं जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। उसके बाद अन्य वेबसाइट पर टिकट का प्राइस चेक करें। एक बार ट्रैवल एजेंट को कॉल करके भी टिकट का प्राइस जरूर चेक करें।

मल्टीपल साइट्स करें चेक

फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले 3 से 4 वेबसाइट चेक करें क्योंकि अलग-अलग वेबसाइट पर एक ही टिकट की कीमत अलग-अलग शो होती है। इसलिए बुकिंग से पहले सभी वेबसाइट्स पर प्राइस चेक कर लें।

24 घंटे पहले चेक करें हवाई किराया

अपनी टिकट की बुक करने के 24 घंटे बाद एयरफेयर चेक करें कि हवाई किराया कम हुआ या नहीं। अगर एयरफेयर कम हो गया है तो अपनी टिकट कैंसिल करके फिर से टिकट बुक कर दें। कई बार बिना पेनल्टी भी आप अपनी टिकट कैंसल कर सकते हैं।

Weekly Stocks: अगले हफ्ते इन पांच शेयरों पर लगाएं दांव, 13% से अधिक मुनाफा कमाने का गोल्डेन चांस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।